बॉलीवुड

Anurag Kashyap के 'गलत फिल्में चुनने' वाले बयान पर भड़के 'Gondhal' डायरेक्टर, बोले 'पहले फिल्म तो देखिए...'

अनुराग कश्यप ने हाल ही में कहा कि भारत ऑस्कर के लिए 'गलत फिल्में' चुनता है। अनुराग के इस कमेंट पर अब 'गोंधल' के डायरेक्टर ने प्रतिक्रिया दी है।

Image

अनुराग कश्यप के कमेंट पर 'गोंधल' के डायरेक्टर ने दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

मराठी फिल्म 'गोंधल' (Gondhal) ने भारत की ओर से ऑस्कर 2026 में आधिकारिक एंट्री लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। एक तरफ कई लोगों ने इस मूवी के ऑस्कर में एंट्री लेने पर बधाई दी है तो दूसरी ओर मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप का बयान चर्चा में है। फिल्ममेकर ने ऑस्कर चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े पर दिए हैं। अनुराग कश्यप ने दावा किया कि भारत का इतिहास ऐसी फिल्मों को चुनने का रहा है, जिन्हें वह ऑस्कर के लिए सही ऑप्शन नहीं मानते हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने अभी 'गोंधल' नहीं देखी है। इसलिए फिल्म पर कोई राय देना जल्दबाजी होगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: Parineeti Chopra का बड़ा खुलासा, Sushant Singh Rajput के साथ करने वाली थीं खास फिल्म)

ऑस्कर चयन प्रक्रिया पर क्या बोले अनुराग कश्यप?

वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने भारत की ऑस्कर एंट्री में चुने जाने पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कई देश ने गलत फिल्मों को चुना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 'द लंचबॉक्स' और 'ऑल वी इमैजिन ऐज लाइट' जैसी फिल्मों के मामले में भी भारत ने सही मौका गंवा दिया। अनुराग कश्यप ने इस प्रोसेस में कई कमियां बताई। उनके मुताबिक, ऑस्कर जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिर्फ अच्छी फिल्म होना पर्याप्त नहीं है बल्कि फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्शकों और फिल्म फेस्टिवल्स के बीच पहचान मिलना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि अगर ऑस्कर के लिए फिल्में चुनने से पहले उन्हें भारत के बाहर किसी प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जाना चाहिए या साल खत्म होने से पहले अमेरिका में उसका डिस्ट्रीब्यूशन होना चाहिए। 'गोंधल' को लेकर कश्यप ने कोई नकारात्मक राय नहीं दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है और न ही इस साल की दूसरी चयनित फिल्मों को देखा है, इसलिए इस समय फिल्म को लेकर कुछ भी कहना सही नहीं होगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: 'Monster' में Salman Khan के साथ नजर आएगा ये साउथ एक्टर, 10 दिनों तक मुंबई में होगी शूटिंग)

'गोंधल' के डायरेक्टर संतोष डावखर ने दिया रिएक्शन

अनुराग कश्यप के कमेंट पर अब 'गोंधल' के डायरेक्टर संतोष डावखर ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि वह अनुराग कश्यप की काफी इज्जत करते हैं और उनके काम को पसंद करते हैं। संतोष ने बताया कि 26 अप्रैल को बेंगलुरु से मुंबई की फ्लाइट में उन्होंने फिल्म 'गोंधल' के बारे में अनुराग को बताया था। उनके मुताबिक उस समय कश्यप ने कहा था कि उन्होंने फिल्म के बारे में नहीं सुना और न ही इसे देखा है लेकिन वह इसे जरूर देखेंगे। संतोष डावखर ने कहा कि वो अभी पब्लिक में उपलब्ध नहीं है और न ही इसकी स्क्रीनिंग हुई है। उन्होंने कहा कि फिल्म देखे बिना राय देना सही नहीं है।

'गोंधल' को लेकर क्या बोले संतोष डावखर?

'गोंधल' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें मराठी संस्कृति को ग्लोबल अपील के साथ जोड़ने की कोशिश की गई है। डायरेक्टर कहा कि फिल्म को बड़े परदे को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह केवल ओटीटी के लिए नहीं बनाई गई है। डायरेक्टर ने माना कि भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी टीम इस जिम्मेदारी को गंभीरता से ले रही है। टीम अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरी मेहनत करेगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article