शहर

दिवाली की रात नदी में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के राजिम स्थित टीला एनीकट में दिवाली की रात एक कार नदी में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

Image

नदी में गिरी कार (Times Now Navbharat)

छत्तीसगढ़ में दिवाली के दिन एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। राजिम के टीला एनीकट में एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। जिस घर में दिवाली की खुशियां मनाने की तैयारी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

दिवाली मनाने घर लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा राजिम के टीला एनीकट में हुआ। कार में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, 19 साल का बेटा विकास और 21 साल की बेटी पुरवा सवार थे। चारों लोग दिवाली मनाने के लिए रायपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात उनकी कार टीला एनीकट से नीचे नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि साहू परिवार दिवाली का त्योहार अपने घर पर मनाने के लिए रायपुर से निकला था।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

हादसे में चार लोगों ने गंवाई अपनी जान

परिवार के सभी सदस्य त्योहार को लेकर उत्साहित होंगे, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने सब कुछ बदल दिया। देर रात कार के एनीकट से नीचे गिरने की खबर सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में कार सवार चारों लोगों की जान चली गई। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर से उनके गांव में शोक की लहर फैल गई।

पति-पत्नी और दोनों बच्चों की मौत

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, बेटे विकास और बेटी पुरवा के रूप में हुई है। बेटा विकास 19 साल का था, जबकि बेटी पुरवा की उम्र 21 साल थी। यानी एक ही हादसे में माता-पिता के साथ उनके दोनों जवान बच्चों की भी मौत हो गई। दिवाली जैसे खुशियों के त्योहार पर परिवार के चार सदस्यों की मौत से हर कोई दुखी है। जिस परिवार के घर में त्योहार की रौनक होनी थी, वहां अब अपनों को खोने का गम है।

चंपारण पुलिस कर रही हादसे की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही चंपारण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर एनीकट से नीचे गिरी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच के बाद ही दुर्घटना की पूरी वजह सामने आ सकेगी।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article