टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Highlight: दिवाली सेलिब्रेशन के बीच रो पड़े Salman Khan, यंग-लव की दिखी दुश्मनी

Bigg Boss 20 Highlight 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 दिवाली सेलिब्रेशन के बीच खूब सारी मस्ती हुई। कंटेस्टेंट्स के लिए मेकर्स की तरफ से खास इंतजाम किए गए। इस बीच भी काफी ड्रामे हुए।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Highlight 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स ने धमाकेदार अंदाज में दिवाली मनाई। बीते हफ्ते की शुरुआती से ही कंटेस्टेंट्स को दिवाली पर खास महसूस करवाया जा रहा है। पहले कंटेस्टेंट्स को परिवार का ऑडियो मैसेज सुनाया गया और फिर वीकेंड का वार पर सलमान खान (Salman Khan) भी काफी शांत मुड में नजर आए। शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने किसी भी कंटेस्टेंट्स की ज्यादा क्लास नहीं लगाई और रविवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के साथ खूब सारे गेम खेले गए। इसके अलावा शो में गेस्ट ने भी घरवालों को खूब एंटरटेन किया। Daler Mehndi ने कॉन्सर्ट विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, दिवाली पर पोस्ट शेयर कर बोले- जो हुआ उसने मुझे...

    घरवालों के साथ सलमान खान की मस्ती

    बिग बॉस 20 के रविवार के एपिसोड की शुरुआत सलमान खान के साथ होती है, जो कंटेस्टेंट्स के साथ खूब सारा गेम खेलते हैं। सलमान सबसे पहले काजी तौकीर को परफॉर्म करने के लिए कहते हैं और काजी भी अफगान जलेबी गाना गाते हैं। इसके बाद सलमान सभी कंटेस्टेंट्स से पूछते हैं कि वे लोग घर पर दिवाली कैसे मनाते हैं और फिर सभी को एक टास्क दिया जाता है, जिसमें सबसे पूछा जाता है कि वह किसके साथ दिवाली मनाएंगे और किस घरवाले के साथ दिवाली नहीं मनाएंगे। इस बीच एक डस्टबीन वाला टास्क भी दिया जाता है और फिर घर में हार्डी संधु की एंट्री होती है। वह अपनी सिंगिंग से घरवालों की शाम शानदार कर देते हैं। Bigg Boss 20 Promo: दिवाली के बाद काजी तौकीर और मनीष गोयल का हुआ भयंकर झगड़ा, घर में हुआ तमाशा

      यंग और लव गिल की दुश्मनी

      इसके बाद सलमान खान कंटेस्टेंट्स से एक टास्क में सवाल करते हैं कि उनसे कौन कौन जलता है? इस मौके पर लव गिल और यंग एक दूसरे का नाम लेकर दोस्ती खत्म करते हैं और फिर शो में सिंगर मोहित चौहान आते हैं। उनके एक गाने से सलमान खान की आंखें भर आती हैं और वह रो देते हैं। वीकेंड के बार में आगे कंटेस्टेंट्स अपने पसंदीदा घरवाले को दिवाली पर गिफ्ट्स देते हैं। कनिका गुल्लू को गिफ्ट देती हैं। माही काजी से मिले गिफ्ट को देखकर इमोशनल हो जाती हैं। वहीं, वीकेंड का वार खत्म होने के बाद भी माही काफी इमोशनल होती है और फिर स्काउट अरिश्फा से बात करते हैं और चीजों को खत्म करते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article