बॉलीवुड

Ananya Pandey संग ब्रेकअप की खबरों के बीच आदित्य रॉय कपूर ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, बोले- 'मुझे कमिटमेंट का फोबिया..'

Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey Break Up: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर अब करीना कपूर खान के चैट शो में नजर आने वाले हैं। इस दौरान पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी बात करते नजर आए हैं। यहां उनके इस बयान पर एक नजल डालते हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey breakup

Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey Break Up: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपने चैट शो की वजह से सुर्खियों में हैं। अब करीना ने आदित्य रॉय कपूर से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात की है। आदित्य, करीना कपूर के चैट शो व्हाट वीमेन वांट में नजर आए हैं जहां उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात की है। बीते कुछ समय से आदित्य राय कपूर और अनन्या पांडे के रिलेशनशिप की खबरें काफी सुर्खियों में हैं। जिसके बाद उनके ब्रेकअप की अफवाहों ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। अब सोशल मीडिया पर आदित्य के रिलेशनशिप स्टेटस को दिए गए इस बयान ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। यहां उनके इस बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi की दहशत के आगे नहीं झुकेगा Salman Khan का सिर, सीना चौड़ा कर बोले पापा सलीम- 'उससे माफी क्यों मांगे...'

आदित्य रॉय कपूर ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस

क्या आदित्य रॉय कपूर कमिटमेंट-फ़ोबिक हैं? एक्टर ने खुद इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कह सकता कि मैं कमिटमेंट फोबिक हूं, क्योंकि जब मैं और यंग था, तब मेरे कई लंबे रिलेशनशिप रहे हैं। ऐसे रिश्ते जो पांच या तीन साल तक चले। इसलिए मैं कमिटमेंट-फ़ोबिक नहीं हूं। लेकिन आपको किसी के साथ रहने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। आपको सिर्फ इसलिए रिलेशनशिप में नहीं आना चाहिए क्योंकि आप बहुत अकेला फील कर रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर

वर्क फ्रंट की बात करें तो आदित्य राय कपूर 'मेट्रो इन दिनों' में सारा अली खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही इस एंथोलॉजी फिल्म में अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा भी लीड रोल में हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article