बॉलीवुड

Adipurush के विवादों के बीच प्रभास ने किया दिल्ली के रामलीला में रावण दहन, धनुष- बाण संग एक्टर की फोटो वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 07:26 AM IST

Adipurush : आदिपुरुष को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच प्रभास ने दिल्ली की लाल किला मैदान में रावण दहन किया। प्रभास की फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Image

prabhas (image: instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रभास की फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद थम नहीं रहा है
  • विवादों के बीच प्रभास ने दिल्ली की रामलीला में रावण दहन किया
  • प्रभास वीडियो में धनुष- बाण लिए नजर आ रहे हैं

Adipurush Controversey : प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। आदिपुरुष का टीजर रिलीज होने के बाद से लोग फिल्म को लेकर अपनी राय दे रहे हैं। यूजर्स फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर आदिपुरुष को बायकॉट करने के लिए ट्रेंड चल रहे हैं। फिल्म में रावण के लुक की तुलना खिलजी से हो रही है। इसके अलावा लोगों को हनुमान का लुक भी पसंद नहीं आया है। इस बीच प्रभास फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत के साथ दिल्ली की लाल किला मैदान पहुंचे। हर साल दशहरे पर लव कुश रामलीला रावण दहन करने के लिए एक प्रतिष्ठित व्यक्ति को आमंत्रिता करता है। इस साल ये सम्मान प्रभास को मिला। प्रभास ने दिल्ली की लाल किला मैदान में रावण दहन किया।

लाल किला मैदान से प्रभास के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में प्रभास धनुष और बाण लिए नजर आ रहे हैं। प्रभास ने ओम राउत के साथ स्टेज पर फैंस का अभिवादन किया। प्रभास की फैन फॉलोइंग को देखते हुए आयोजको ने भारी पुलिस बल की तैनाती की थी। प्रभास के वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि प्रभास भगवान राम की तरह लग रहे हैं।

दिल्ली के राम लीला में प्रभास ने किया रावण दहन

प्रभास की अपकमिंग फिल्म रामायण पर आधारित है। आदिपुरुष में प्रभास ने राम की भूमिका निभा रहे हैं, कृति सेनन जानकी की और सैफ अली खान रावण की भूमिका में हैं। फिल्म की टीजर को लेकर लोगों की अलग -अलग राय है। रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया ने भी फिल्म के टीजर को लेकर नाराजगी जताई हैंं। उन्होंने कहा, रावण का कैरेक्टर किसी मुगल जैसा नहीं लगना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, मुझे नहीं लगता कि रामायण में वीएफएक्स की जरूरत है। इससे लोगों की आस्था जुड़ी हुई है, इसे सादगी से दिखाया जाना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article