बॉलीवुड

जब बिना पैंट ऊपर किए रेस्टोरेंट के वॉशरूम से बाहर आ गईं मलाइका अरोड़ा, ध्यान गया तो शर्म से हो गईं पानी पानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 02:34 PM IST

मलाइका अरोड़ा ने इंस्‍टा स्‍टोरी (Malaika Arora Instagram Story) के माध्‍यम से बताया कि कोरोना के दौरान वह एक रेस्टोरेंट के बाथरूम में गई और बिना पैंट ऊपर किए बाहर आ गई थीं।

Image

जब बिना पैंट ऊपर किए रेस्टोरेंट के वॉशरूम से बाहर आ गईं मलाइका अरोड़ा, ध्यान गया तो शर्म से हो गईं पानी पानी

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। 48 साल की हो चुकीं मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और उनके साथ खुलेआम इश्क लड़ाती नजर आ रही हैं। मलाइका का फैशन सेंस कमाल का है। वह जब भी बाहर जाती हैं तो अच्छी तरह से तैयार होती हैं। लोग उनके फैशन रूल्स को फॉलो करते हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी हुआ है कि अपने फैशन की वजह से उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। ऐसी ही एक घटना कोरोना काल में मलाइका संग घटी जब वह बिना जींस ऊपर चढ़ाए रेस्‍टोरेंट के बाथरूम से बाहर आ गई थीं।

मलाइका अरोड़ा ने इस घटना का जिक्र खुद किया था। उन्होंने इस पूरी घटना को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया था। मलाइका अरोड़ा ने इंस्‍टा स्‍टोरी (Malaika Arora Instagram Story) के माध्‍यम से बताया कि कोरोना के दौरान वह एक रेस्टोरेंट के बाथरूम में गई और जब अपनी सीट पर आई तो उन्हें अहसास हुआ कि उन्होंने अपनी पेंट ऊपर नहीं चढ़ाई है। मलाइका ने बताया कि उन्‍हें कितनी शर्मिंदगी महसूस हुई।

लोग बोले- पैंट पहनना भूल गई क्या

एक बार मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने बेटे अरहान खान और बहन अमृता अरोड़ा के साथ ब्रंच के लिए रेस्टोरेंट में गई थीं। यहां मलाइका ने बिना पैंट के केवल ब्लू कलर की ओवर साइज स्ट्रिप्ड शर्ट पहनी हुई थी। एक यूजर ने मजाक बनाते हुए लिखा, 'ये पैंट पहनना भूल गई हैं, कोई इन्हें पहना दो।'

देर रात शर्ट पहनकर घूमती दिखी

इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले मलाइका देर रात घूमने निकलीं तो उन्होंने केवल शर्ट पहनी हुई थी। केवल शर्ट में वह ऑटो में बैठी नजर आई थीं। दरअसल, मलाइका अपने माता पिता के साथ देर रात घूमने निकली थीं। मलाइका ने केवल शर्ट पहनकर अपने लुक के साथ एक्‍सपेरीमेंट करने की कोशिश की लेकिन इस बार वह फैंस के गुस्‍से का शिकार हो गईं। मलाइका की इस ड्रेस को देखकर यूजर्स कह रहे हैं- क्‍या पैंट पहनना भू गई हो।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article