बॉलीवुड

Aishwarya Rai संग झगड़े की अफवाहों के बीच बेटी आराध्या की तारीफ करते नहीं थके अभिषेक, बोले- 'उनसे मुझे हिम्मत मिली..'

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांच टू टॉक रिलीज होने वाली है। इससे पहले अब फिल्मों के लेकर अभिषेक बच्चन कई इंटरव्यू देते दिख रहे हैं। अब अभिषेक ने अपनी बेटी आराध्या को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Abhishek Bachchan on Daughter Aaradhya Bachchan

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने अब अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के सामने खुद को प्रूव कर दिया है। उन्होंने दसवीं और घूमर जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया है, वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। अभिषेक की अपकमिंग फिल्म आई वांट टू टॉक (I Want to Talk) 22 नवंबर, 2024 को रिलीज होने जा रही है और फिलहाल अभिषेक मूवी का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'

आराध्या को लेकर क्या बोले अभिषेक बच्चन?

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, अभिषेक बच्चन ने बताया कि कैसे आराध्या की 'हिम्मत' के बारे में सीख से उनकी अपकमिंग फिल्म में अर्जुन के रोल में उनकी परफॉर्मेंस पर असर डाला है। उन्होंने कहा, 'जब आराध्या छोटी थी तो उसके पास एक किताब थी जिसमें एक किरदार ने 'मदद' को दुनिया का सबसे साहसी शब्द बताया था।'

सिंपल लेकिन डीप और बेहद जरूरी मैसेज जो अभिषेक को काफी पसंद आया। जिसने उन्हें समझाया कि मदद मांगना कमजोरी का संकेत नहीं है। बल्कि, यह कभी हार न मानने के मानने की पॉवर को बढ़ाता है। अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, 'इसका मतलब है कि आप हार मानने के लिए तैयार नहीं हैं। आगे बढ़ने के लिए जो भी करना पड़ेगा, आप करेंगे।' अपने रोल के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा, 'वह हार नहीं मान रहा है। किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जो काफी समय से कुछ चीजों से निकलने की कोशिश में लगा है, उसके लिए हार मानकर यह कहना काफी आसान है 'बहुत हो गया है, अभी और नहीं करना है।'

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Madhav Sharma
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article