बॉलीवुड

मार्च से शुरू होगी कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' की शूटिंग, डायरेक्टर ने दिया अपडेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 3, 2025, 05:42 PM IST

Kartik Aaryan Aashiqui 3 Shooting Update: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के डायेरक्टर ने मीडिया से बात करते हुए 'आशिकी 3' की शूटिंग डेट को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

Image

Kartik Aaryan Aashiqui 3

Kartik Aaryan Aashiqui 3 Shooting Update: बॉलीवुड में कॉमेडी और हॉरर मूवीज से गदर काटने वाले स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) को लेकर सुर्खियों में हैं। कार्तिक आर्यन की ये फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) की शूटिंग को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कार्तिक आर्यन की इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होने वाली है।

इस महीने से शुरू होगी 'आशिकी 3' की शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु ने अभी हाल ही में एएनआई से की गई बातचीत में फिल्म 'आशिकी 3' की शूटिंग को लेकर अपडेट दिया है। अनुराग बसु ने बताया, 'अभी फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। फिल्म आशिकी 3 की शूटिंग अगले महीने यानी मार्च से शुरू की जाएगी।' इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्म 'आशिकी 3' के साथ-साथ बॉलीवुड की कई धांसू मूवीज में नजर आने वाले हैं। कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'कैप्टन इंडिया', 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी', 'पती पत्नी और वो 2', और 'भूल भुलैया 4' में नजर आने वाले हैं। कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर आपकी क्या राय है कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article