बॉलीवुड

शाहरुख खान की 'जीरो' के फ्लॉप होने की वजह पर आनंद एल राय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'इमेज का ख्याल रखना चाहिए था'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 13, 2025, 08:44 AM IST

Aanand L Rai on Zero: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म जीरो (Zero) क्यों फ्लॉप हुई इसको लेकर डायरेक्टर आनंद एल राय (Aanand L Rai) ने पहला रिएक्शन दिया है। आनंद एल राय ने कहा कि फिल्म की प्रॉब्लम...

Image

Image Source: IMDb

Aanand L Rai on Zero: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान की इस फिल्म का टीजर भी सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। इन सब के बीच अब शाहरुख खान की पुरानी फिल्म जीरो (Zero) को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय (Aanand L Rai) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में इस फिल्म के फ्लॉप होने की सबसे बड़ी वजह बताई है। तो चलिए जानते हैं आनंद एल राय ने क्या कहा है।

इस वजह से फ्लॉप हुई जीरो

शाहरुख खान की लीड रोल वाली फिल्म जीरो एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है, जिसमें वो फिल्म जीरो के फ्लॉप होने पर रिएक्शन देते नजर आए। Galatta Plus को दिए इंटरव्यू में कहा ' फिल्म जीरो की प्रॉब्लम ये थी कि सुपरस्टार मेरे पास इतने प्यार से आया, लेकिन मैंने कभी समझा ही नहीं कि उनकी इमेज को फिल्म का हिस्सा बनाना पड़ेगा। मैं एक एक्टर के साथ काम कर रहा था, एक बड़ा एक्टर, लेकिन बाद में एहसास हुआ कि उस इमेज का ख्याल रखना चाहिए था। शायद मैं स्टारडम को अपने कैरेक्टर्स में मिक्स नहीं कर पाता। मैं फ्लोटिंग था, मेरी डायरेक्शन की समझ ठीक से काम नहीं कर रही थी। मैं जर्नी एंजॉय कर रहा था और मुझसे ज्यादा शाहरुख कर रहे थे। लेकिन बाद में ये डरावना हो गया क्योंकि हम में से किसी एक को रुकना चाहिए था और बोलना चाहिए था ‘ये एक स्टार है।’ उन्होंने कभी ये मुद्दा नहीं उठाया और मैंने कभी समझा ही नहीं। शायद चीजें अलग होतीं।'

फिल्म में नजर आए थे ये सितारे

डायरेक्टर आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी अहम रोल में नजर आई थी। शाहरुख खान की फिल्म जीरो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article