बॉलीवुड

Exclusive: 'धुरंधर' से हुए 'Kis Kisko Pyaar Karoon 2' के टकराव पर Tridha Choudhary ने दिया रिएक्शन, बोले 'हमारी फिल्म चलेगी...'

Tridha on KKPK 2 Clash with Dhurandhar: कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस मूवी में त्रिधा चौधरी नजर आ रही हैं। इस बीच त्रिधा चौधरी ने जूम टीवी से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- instagram

Tridha on KKPK 2 Clash with Dhurandhar: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) 12 दिसंबर के दिन रिलीज हो गई है। इस मूवी में कपिल शर्मा के साथ आयशा खान, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और मनजोत सिंह सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस समय बॉक्स ऑफिस पहले से ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का कब्जा है। ऐसे में अब 'धुरंधर' से हुए 'किस किसको प्यार करूं 2' के टकराव पर जूम से बात करते हुए त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhary) अपना रिएक्शन दिया है।

धुरंधर और 'किस किसको प्यार करूं 2' के क्लैश पर त्रिधा ने किया रिएक्ट

रणवीर सिंह और आदित्य धर की धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म के 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) से हुए टकराव पर जूम से बात करते हुए त्रिधा चौधरी ने कहा, 'धुरंधर की बात करें तो वो एकदम अलग शैली की फिल्म है।' त्रिधा चौधरी ने अपनी फिल्म को 'धुरंधर' से नहीं बल्कि इस साल रिलीज हुई बाकी कॉमेडी मूवी 'मस्ती 4' और 'दे दे प्यार दे 2' से तुलना करना सही समझा। इस इंटरव्यू के दौरान जब त्रिधा से पूछा गया कि एक्टर्स की कमाई की होड़ पर उन्हें चिंतित होना चाहिए तो उन्होंने जवाब दिया, 'जब भी बॉक्स ऑफिस की बात होती है तो मुझे यह समझ नहीं आता कि किसी की गलती कैसे हो सकती है क्योंकि यह चीजें मुझे अब तक समझ नहीं आई हैं। अक्सर लोग इस बात का दोष एक्टर और एक्ट्रेस पर डाल देते हैं। असली मुद्दा तो यह है... जब लोग मुझे स्क्रीन पर देखते हैं, तो उन्होंने मेरा काम देखा होता है। वे फिर भी मुझे ही कास्ट करेंगे, ना? मुझे पता है मैंने अच्छा काम किया है। ऐसे में एक एक्टर होने के नाते ये चीजें मुझे कैसे इम्पैक्ट कर सकती हैं?'

आगे बात करते हुए त्रिधा चौधरी ने सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली फिल्मों पर भी खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि यह एक फैमिली कॉमेडी मूवी है, जिसे दर्शक पसंद करेंगे। एक्ट्रेस ने कहा, 'फिल्म फिर भी बिकेगी, फिल्म फिर भी लोग देखेंगे और प्यार मिलेगा।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article