बॉलीवुड

आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' का फर्स्ट लुक रिलीज, इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated May 5, 2025, 12:58 PM IST

Sitaare Zameen Par First Poster: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी नई फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) के साथ धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ, जिसे देखने के बाद फैंस का मन खुशी से भर गया है।

Image

Sitaare Zameen Par First Poster

Sitaare Zameen Par First Poster: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अपनी नई फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपड़ेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच आमिर खान की फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज हो गया है। फिल्म सितारे जमीन पर का नया पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। तो चलिए देखते हैं आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर के पोस्टर में क्या-क्या खास है। जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

'सितारे जमीन पर' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा (Genelia Deshmukh) और दर्शील सफारी (Darsheel Safary) की लीड रोल वाली फिल्म सितारे जमीन पर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म सितारे जमीन पर का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे फिल्म सितारे जमीन पर के पोस्टर में आमिर के साथ-साथ बाकी स्टारकास्ट भी नजर आ रही है। फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए आमिर खान ने लिखा कि 'थोड़ा हंसी, थोड़ा आंसू और ढेर सारा प्यार। तैयार हो जाओ, 20 जून को मिलते हैं।' लेकिन सबका ध्यान टैगलाइन में लिखी लाइन ‘सबका अपना-अपना नॉर्मल’ ने अपनी तरफ खींच लिया।

लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं आमिर खान

एक्टर आमिर खान की आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) 2022 में रिलीज हुई थी। आमिर खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) उनकी तीन साल बाद थिएट्रिकल कमबैक है। ये फिल्म 2007 की सुपरहिट तारे जमीन पर (Taare Zameen Par) की स्पिरिचुअल सीक्वल। फिल्म सितारे जमीन पर के पहले पोस्टर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article