Aamir Khan on Awwal Number-Tum Mere Ho: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान कभी किसी फोटो की वजह से खबरों में आ जाते है, तो कभी उनका कोई बयान वायरल हो जाता है। इन सब के बीच आमिर खान का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर फिल्मों तक को लेकर चर्चा की। आमिर खान ने इंटरव्यू में कई बड़े राज खोले। तो चलिए जानते हैं आमिर खान ने इंटरव्यू के दौरान क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: 'मैं बहुत लकी हूं...' गौरी स्प्रैट को पाकर पूरे हो गए Aamir Khan)
बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन की फिल्में
एक्टर आमिर खान एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह आमिर खान का एक इंटरव्यू है। जाकिर खान के साथ बातचीत में आमिर खान ने बताया कि वो आम तौर पर अपनी फिल्में कैसे चुनते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अपने पूरे करियर में उन्होंने सिर्फ दो ही फिल्में ऐसी कीं, जिनकी स्क्रिप्ट सुने बिना ही हां कह दी थी। आमिर खान ने बताया कि 'अव्वल नंबर' (Awwal Number) और 'तुम मेरे हो' (Tum Mere Ho) ही ऐसी दो फिल्में थीं, जिन्हें उन्होंने बिना कहानी जाने साइन किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों फैसलों के पीछे उनके पिता ताहिर हुसैन का बड़ा हाथ था। (ये भी पढ़ें: 3 Idiots के सीक्वल पर लगी मुहर, राजकुमार हिरानी ने तैयार कर ली स्क्रिप्ट; खुद Aamir Khan ने किया कंफर्म)
पापा से डरते थे आमिर खान
'अव्वल नंबर' के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता ने उन्हें बताया कि देव आनंद उनसे मिलना चाहते हैं और उन्होंने उनकी तरफ से पहले ही हां कर दी है। आमिर ने कहा, 'मैंने पापा से बोला कि पहले मैं कहानी सुनूंगा, फिर फैसला करूंगा। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि तुम्हें कुछ नहीं पूछना, बस जाकर हां कर देना। मैं अपने पिता से बहुत डरता था, इसलिए मैंने वैसा ही किया। मुझे कहानी के बारे में कुछ पता ही नहीं था।' दूसरी फिल्म 'तुम मेरे हो' थी, जिसे उनके पिता ने ही प्रोड्यूस किया था। आमिर ने बताया कि जब उन्होंने कहानी पूछने की कोशिश की, तो बात कुछ और ही हो गई। 'पापा ने कहा कि हम 30 साल से फिल्में बना रहे हैं और तुम मुझसे कहानी पूछ रहे हो? इसके बाद उन्होंने मुझे करीब तीन घंटे तक समझाया। फिर मैंने कहा ठीक है, मुझे कहानी नहीं सुननी, आप फिल्म बना लीजिए।'

आमिर खान ने पापा से डर से साइन की थी ये फिल्में (Image Source: IMDb)
दिल से फैसला लेते है आमिर खान
आमिर ने आगे बताया कि इन दो फिल्मों को छोड़कर, वो हमेशा अपने दिल और समझ के आधार पर फिल्में चुनते हैं। उन्होंने 'तारे जमीन पर (Taare Zameen Par)' का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय बहुत लोगों ने इस फिल्म पर शक जताया था।
उन्होंने बताया, 'जब मैंने तारे जमीन पर बनाने का फैसला किया, तो लोगों ने कहा कि ये क्या बना रहे हो? ये डिस्लेक्सिया पर है, एक बच्चे की कहानी है, इसे कौन देखेगा? लेकिन मुझे कहानी बहुत पसंद आई, इसलिए मैंने इसे बनाया।'
