Aamir Khan on Gauri Spratt: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उनके बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म एक दिन की स्क्रीनिंग थी, जिसमें आमिर खान भी पहुंचे थे। उस समय आमिर खान अपने बेटे की मूवी को देखकर इमोशनल हो गए थे। इस बीच आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-लाडले बेटे की मूवी देख रो पड़े Aamir Khan, परिवार ने संभाला!!)
आमिर खान ने गौरी को लेकर कही ये बात
आमिर खान ने हाल ही में अपने निजी जीवन को लेकर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में आमिर ने ईमानदारी से स्वीकार किया कि अपनी जिंदगी में उन्होंने जो सबसे बड़ी गलती की, वह यह थी कि उन्होंने अपने बच्चों जुनैद खान और इरा खान के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए। आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ चल रहे रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत लकी हूँ कि मुझे गौरी मिली। उनके साथ मुझे बहुत सुकून मिलता है। किरण और रीना के साथ भी मेरा रिश्ता गहरा था, लेकिन बात नहीं बनी। गौरी के आने के बाद मुझे लगता है कि अब मैं मुकम्मल हो गया हूं।' (ये भी पढ़ें-3 Idiots के सीक्वल पर लगी मुहर, राजकुमार हिरानी ने तैयार कर ली स्क्रिप्ट; खुद Aamir Khan ने किया कंफर्म)

गौरी स्प्रैट को पाकर पूरे हो गए आमिर खान (pic credit-instagram)
इस दिन रिलीज होगी एक दिन
आमिर खान ने आगे कहा कि हर इंसान गलतियां करता है। गलती को समझना और स्वीकार करना कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले 30-35 साल तक वे सिर्फ काम, फिल्ममेकिंग और एक्टिंग में इतने व्यस्त रहे कि परिवार और रिश्तों के लिए समय नहीं दे पाए। कोविड महामारी के दौरान जब काम रुका तो उन्हें अपनी जिंदगी पर दोबारा विचार करने का मौका मिला। तभी उन्होंने महसूस किया कि उन्होंने अपने करीबी लोगों को बहुत कुछ खो दिया है। आमिर ने कहा कि अब उन्होंने खुद को बदल लिया है। वे पहले से कहीं ज्यादा समय अपने बच्चों, मां, दोस्तों और परिवार को देते हैं। उन्होंने साफ किया कि बच्चों से उनका रिश्ता पहले भी अच्छा था, लेकिन वे उनसे और गहरा जुड़ाव बना सकते थे, जो नहीं बना पाए। मालूम हो कि आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन 1 मई को रिलीज होगी।
