Aamir Khan on Failure of 'TOH' and 'LSC': बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। इन सभी फिल्मों को ऑडियंस की ओर से भी खूब प्यार मिला। मगर उनकी बीते दो फिल्में 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' और 'लाल सिंह चड्ढा' ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं की। इन दोनों ही फिल्मों को रिलीज होने के बाद मुंह की खानी पड़ी। इस समय आमिर खान अपनी नई मूवी 'सितारे जमीन पर' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म का प्रमोशन करते हुए आमिर खान ने 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' (Thugs of Hindostan) और 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) के फ्लॉप होने पर खुलकर बात की।
'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के बारे में जी म्यूजिक कंपनी से बात करते हुए आमिर खान ने कहा कि वो खुद क्रिएटिव डिफरेंस होने की वजह से इस मूवी से ज्यादा कनेक्ट नहीं कर पाए थे। इस मूवी के साथ जो भी हुआ लेकिन यह मुझे भी पसंद नहीं आई थी। इस मूवी को बहुत समय हो गया है लेकिन आदित्य चोपड़ा और विजय कृष्ण आचार्या के लिए मेरे अंदर वही इज्जत है। कभी-कभी मतभेद हो जाते हैं।
आमिर खान ने आगे बताया कि जब यह मूवी पूरी हुई तो आदित्य और विजय बहुत खुश थे लेकिन मुझे लगा कि फिल्म की राइटिंग में खुद को गड़बड़ है। मैंने उन्हें कुछ बदलाव करने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी। 8 महीनों तक मैंने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे, इसलिए मैंने भी उनका फैसला स्वीकार कर लिया।
आमिर खान को फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के फ्लॉप होने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा था। अभिनेता ने कहा, 'जब किरण ने मुझसे पूछा कि तुम इतने आराम से सोते हुए मैंने पहले कभी नहीं देखा। उस दौरान मैंने कहा कि मुझे पता है यह मूवी लोगों को पसंद नहीं आएगी। जब मुझे ही यह पसंद नहीं आई है तो मैं ऑडियंस से कैसे उम्मीद कर सकता हूं। इसलिए जब यह मूवी फ्लॉप हुई मैं परेशान नहीं था। हालांकि मैं खुश भी नहीं था।'
'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने पर आमिर खान का दिल टूट गया था। आमिर खान को लगा था कि उन्होंने एक अच्छी मूवी बनाई है लेकिन चीजें गलत साबित हुईं। वो कहीं ना कहीं गलत थे इसलिए यह मूवी ऑडियंस को पसंद नहीं आई।
