बॉलीवुड

Lagaan के बाद आमिर खान ने 25 साल बाद इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ, लाला अमरनाथ की लाइफ पर बनेगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated May 9, 2026, 08:39 AM IST

Aamir Khan New Sport Drama Movie: एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) एक बार फिर से अपने लगान (Lagaan) वाले अंदाज से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। आमिर खान ने अपकमिंग फिल्म के लिए...

Image

आमिर खान के हाथ लगी नई फिल्म (Image Source: Lagaan Movie)

Aamir Khan New Sport Drama Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान एक के बाद एक फिल्मों में नजर आने वाले हैं। आमिर खान की अपकमिंग फिल्मों को लेकर अपडेट भी सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच आमिर खान का नाम एक और नई फिल्म से जुड़ रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद आमिर खान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आमिर खान एक बार फिर से अपने पुराने लगान (Lagaan) वाले अंदाज में दिखने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं आमिर खान की किस डायरेक्टर के साथ काम करने वाले हैं। (ये भी पढ़ें: Aamir Khan ने पापा के डर से साइन की थी ये दो फिल्में, कहानी पूछने पर भड़क गए थे ताहिर हुसैन)

आमिर खान ने इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

एक्टर आमिर खान एक बार फिर से खबरों में आ गए है। इसकी वजह आमिर खान की एक नई फिल्म है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान खान एक बार फिर आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) के साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों एक नई क्रिकेट बेस्ड इमोशनल ड्रामा फिल्म बना रहे हैं, जो भारतीय क्रिकेट के लीजेंड लाला अमरनाथ की जिंदगी पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अभी एडवांस स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है। स्क्रिप्ट को कई बार पढ़ा जा चुका है और राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) व अभिजात जोशी (Abhijat Joshi) जैसे दिग्गजों से भी क्रिएटिव इनपुट लिए गए हैं। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। (ये भी पढ़ें: लाडले बेटे की मूवी देख रो पड़े Aamir Khan, परिवार ने संभाला!!)

Aamir Khan New Sport Drama Movie After Lagaan

आमिर खान के हाथ लगी नई फिल्म (Image Source: Lagaan Movie)

लगान में साथ आए थे नजर

आमिर खान पहले भी आशुतोष गोवारिकर के साथ काम कर चुके हैं। आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की जोड़ी ने फिल्म लगान में धमाल मचा दिया था। फिल्म लगान साल 2001 में रिलीज हुई थी। आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की जोड़ी वाली फिल्म लगान को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब देखना होगा आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की जोड़ी फिर से फिल्म लगान वाला जादू दोबारा दिखा पाएगी या नहीं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article