बॉलीवुड

लाडले बेटे की मूवी देख रो पड़े Aamir Khan, परिवार ने संभाला!!

Aamir Khan Video: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान हाल ही में अपने बेटे जुनैद खान की मूवी एक दिन देखने गए थे। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है।

Image

एक दिन के इवेंट में भावुक हुए आमिर खान (pic credit-instagram)

Aamir Khan Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान की मूवी एक दिन (Ek Din) जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस मूवी जुनैद के साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी भी नजर आएंगी। फिल्म एक दिन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म एक दिन को लेकर एक स्पेशल इवेंट का आयोजन किया। इस इवेंट में आमिर खान भी पहुंचे और अपने बेटे की एक्टिंग देख भावुक हो गए। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी Shraddha Kapoor !! मेकर्स ने शुरू की तैयारियां)

एक दिन के इवेंट में भावुक हुए आमिर खान

आमिर खान अपकमिंग फिल्म 'एक दिन' के स्पेशल इवेंट में रविवार को भावुक हो गए। इस इवेंट में आमिर अपने बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी के साथ पहुंचे। परफॉर्मेंस देखते समय आमिर काफी भावुक नजर आए और उनकी आंखों से आंसू भी निकल आए। यह इमोशनल पल सबका ध्यान खींच गया। बाद में आमिर खुद स्टेज पर आए और फिल्म का एक गाना भी गाया। इवेंट में आमिर ने साई पल्लवी की खूब तारीफ की और कहा कि 'आज हमारे देश में जो सबसे अच्छी अभिनेत्री है, वो साई पल्लवी है।' उन्होंने अपने बेटे जुनैद खान के बारे में हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, 'जुनैद ने भी अच्छा-खासा काम किया है।' (ये भी पढ़ें-आमिर खान ने बिना डरे एक झटके में मना कर दिया था अंडरवर्ल्ड पार्टी का इनवाइट, कहा- 'मेरे हाथ-पैर बांधकर ले...')

कब रिलीज होगी एक दिन

बता दें कि फिल्म 'एक दिन' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। फिल्म को मनसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का नया ट्रेलर पिछले गुरुवार को रिलीज किया गया था। ट्रेलर में जुनैद खान एक शर्मीले और अलग तरह के लड़के का रोल निभा रहे हैं, जो साई पल्लवी के किरदार से प्यार करने लगता है। दोनों एक ही ऑफिस में काम करते हैं, लेकिन जुनैद को उससे बात करने की हिम्मत नहीं जुट पाती। बता दें कि फिल्म 'एक दिन' 1 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article