बॉलीवुड

क्यों हिट होती हैं साउथ की फिल्में! जावेद अख्तर के इस सवाल पर आमिर खान ने दिया सौ टका सही जवाब

Aamir Khan answered why South Movies Become More Successfull: आमिर खान ने बताया कि क्यों साउथ की फिल्में ज्यादा कमाई कर रही हैं और बॉलीवुड की फिल्मों में क्या कमी है जिस वजह से वह साउथ सिनेमा से पीछे हैं। आमिर खान के इस जवाब को सुनकर सभी कह रहे हैं सौ टका बात है।

Image

Aamir Khan answered why South Movies Become More Successfull:

Aamir Khan answered why South Movies Become More Successfull: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान( Aamir Khan) हाल ही में बॉलीवुड की बदलती छवि के बारे में बात की। लेखक जावेद अख्तर( Javed Akhtar) के साथ आमिर खान ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि सिनेमा में साउथ की फिल्मों के हिट होने का क्या कारण है। जावेद अख्तर ने जब आमिर खान से पूछा कि साउथ की फिल्में ज्यादा क्यों चल रही हैं और बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल क्यों है। इसपर आमिर खान ने क्या जवाब दिया आइए बताते हैं

जब जावेद अख्तर ( Javed Akhtar) ने आमिर खान( Aamir Khan) से सवाल किया कि क्या कारण है जो साउथ की फिल्में बॉक्सऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही हैं और हिन्दी फिल्में कहीं न कहीं पीछे हैं। इसका श्रेय आमिर खान निर्देशकों की कहानी में मजबूत भावनाओं को शामिल करने की उनकी काबिलित को दिया। उन्होंने कहा कि यह भावनात्मक गहराई कुछ ऐसी चीज है जिसे कई हिंदी फिल्म निर्माता भूल गए हैं, जिससे उनके दर्शकों के साथ उनका कनेक्शन टूट गया है। इसका दूसरा कारण यह भी बताया कि हिंदी सिनेमा में लेखक या निर्देशक शायद ऐसे दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे हैं जो थोड़े बेहतर हैं। वे अपनी जड़ों को भूल गए हैं, बेहतर भावनाएं होती हैं, फिर कम बुनियादी भावनाएं होती हैं। हम जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में बात करना चुन रहे हैं। आमिर ने कहा, "हम व्यापक स्ट्रोक पर नहीं टिके हैं।

आमिर ने यह भी कहा कि साउथ फिल्में सिंगल स्क्रीन पर भी धमाकेदार कमाई कर रही हैं और हम मल्टीप्लेक्स के चक्कर में बैठे हैं। बॉलीवुड की कई फिल्में यह कहकर दिखाई जाती हैं कि ये मल्टीप्लेक्स फिल्में हैं जबकि साउथ की फिल्में सिंगल स्क्रीन पर भी छाई हुई हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दी फिल्मों के निर्माताओं ने मल्टीप्लेक्स फिल्मों की तरफ जाने की कोशिश ज्यादा की है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article