7 Best Holi Songs: रंगों का त्योहार होली जीवन में खुशियों की बहार लेकर आता है। बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई इस मस्ती भरे त्योहार का इंतजार बेसब्री से करता है। होली और बॉलीवुड का बड़ा कनेक्शन है क्योंकि होली बॉलीवुड गानों के बिना अधूरी मानी जाती है। हमारी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक होली के गाने बने हैं। जब यह बॉलीवुड सॉन्ग्स डीजे पर बजते हैं तो हर कोई खुद को नाचने से रोक नहीं पाता। इन गानों का म्यूजिक ही कुछ ऐसा है जिसे सुनकर पैर अपने आप थिरकने लग जाते हैं। वैसे तो हर साल होली से जुड़ा कोई न कोई नया गाना जरूर आता है लेकिन दिलों में तो केवल ये कुछ खास गाने ही बसे हुए हैं। आइए आपको बताते हैं होली के 7 सबसे बेस्ट गाने
1. होली के दिन( शोले)
शोले फिल्म का ये ऑल टाइम हिट गाना 'होली के दिन दिल मिल जाते हैं' आज भी दिलों में बसा हुआ है। इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने आवाज दी है। गाने का म्यूजिक बहुत प्यारा है। इस गाने पर परिवार के साथ डांस करने का मजा ही कुछ और है।
2. रंग बरसे ( सिलसिला)
सिलसिला फिल्म का ये गाना बेशक से कितना पुराना हो जाए लेकिन हर होली पर जरूर सुनाई देता है। रंग बरसे भिगे चूनर वाली गाना ऑल टाइम हिट है। आपको जानकर हैरानी होगी की इस गाने को आवाज अमिताभ बच्चन ने दी है।
3. बलम पिचकारी( ये जवानी है दीवानी)
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी फिल्म का गाना बलम पिचकारी बॉलीवुड का हिट होली सॉन्ग है।
4. बद्रि की दुल्हनिया ( बद्रीनाथ की दुल्हनिया)
वरुण धवन-आलिया भट्ट की फिल्म का गाना 'बद्रि की दुल्हनिया' बॉलीवुड का हिट होली सॉन्ग है। इस गाने पर डांस करने का अलग ही मजा आता है।
5. जय-जय शिव शंकर ( वॉर)
ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर का ये गाना जय-जय शिव शंकर होली पर डांस करने के लिए परफेक्ट है। इसे अपनी लिस्ट में जरूरत शामिल करें।
6.होली खेले रघुवीरा( बाग़बान)
अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी का होली डांस कौन भूल सकता है। बागबान फिल्म का ये गाना सबको खूब पसंद आता है। इस होली इसे लिस्ट में जरूर शामिल करें।
7. जोगी जी( नदियां के पार)
होली का अबतक का सबसे बेस्ट गाना 'जोगी जी' नदियां के पार फिल्म का ये गाना म्यूजिक के साथ-साथ लिरिक्स में भी बेस्ट है। इस होली एक कपल डांस तो इसपर बनता ही है।
