बॉलीवुड

69th National Filmfare Award में आलिया भट्ट ने पहनीं अपनी वेडिंग साड़ी, खूबसूरती देख फैंस हुए दीवाने

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 17, 2023, 04:34 PM IST

69th National Filmfare Award: 69th नेशनल फिल्म फेयर अवॉर्ड के फंक्शन में आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ पहुंची थीं। एक्ट्रेस इस इवेंट में अपनी शादी की साड़ी में दिखाई दी। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Image

Alia Bhatt (credit pic: instagram)

69th National Filmfare Award: नेशनल फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ दिल्ली के विज्ञान भवान पहुंचीं। एक्ट्रेस ने इस फंक्शन के लिए अपनी शादी की साड़ी को चुना है। एक्ट्रेस इवेंट में अपने शादी के जोड़े में दिखाई दी। एक्ट्रेस के साथ रणबीर कपूर भी नजर आए। दोनों ने साथ में जमकर पोज दिया। एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

आलिया के साथ कृति सेनन को भी मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। एक्ट्रेस ने इस खास दिन के लिए अपनी शादी का जुड़ा चुना है। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ मिनमल मेकअप किया था। एक्ट्रेस सिर्फ साड़ी ही नहीं वेडिंग रिंग भी पहने दिखाई दी है।

नेशनल फिल्म फेयर अवॉर्ड में शादी की साड़ी पहने दिखीं आलिया

वहीं, रणबीर ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस एक्ट्रेस की फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा की अनाउंसमेंट कर दी है। एक्ट्रेस इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article