Bollywood Star Kids: साल 2023 को आने में अब बस कुछ हफ्तों की ही देरी है। ऐसे में हर किसी की नजर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर है, कि कौन सा स्टार क्या नया करने वाला है? लेकिन इस आने वाले साल में जो सबसे खास होने वाला है, वो है कई स्टार किड्स का बॉलीवुड में डेब्यू, जिसे लेकर फिल्मों के शौकीन सभी लोग एक्साइटेड हैं। बता दें कि साल 2023 में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 8 स्टार किड्स फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि किसका जादू ऑडियंस के सिर कितना चढ़कर बोलता है।
सुहाना खान
स्टार किड्स की इस लिस्ट में सबसे टॉप पर नाम आता है शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान का। बता दें कि जोया अख्तर की फिल्म 'The Archies' से सुहाना अगले साल डेब्यू करने जा रही हैं, जिसे लेकर वो काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। सुहाना इससे पहले कई प्ले भी कर चुकी हैं।
पलक तिवारी
टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी पहले से ही काफी लाइम लाइट में बनी हुई हैं। साल 2023 में पलक सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' से डेब्यू करने जा रही हैं, जिसका पलक के साथ-साथ उनके फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है।
अगस्त्य नंदा
श्वेता बच्चन के बेटे और अमिताभ बच्चन के नवासे अगस्त्य नंदा भी साल 2023 में सुहाना खान के साथ फिल्म 'The Archies' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। जोया अख्तर की इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
खुशी कपूर
जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर भी जोया अख्तर की फिल्म 'The Archies' से अगले साल अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के साथ डेब्यू कर रही हैं। ये फिल्म एक साथ तीन स्टार किड्स को लॉन्च कर रही है। ऐसे में दर्शकों को इसका इंतजार है।
पश्मीना रोशन
सुपरस्टार रितिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन 'इश्क विश्क' मच अवेटेड रिबूट से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। आपको बता दें कि पश्मीना मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन की बेटी हैं।
शनाया कपूर
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की लाडली बेटी शनाया कपूर करण जौहर की फिल्म ‘बेधड़क’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी। बता दें कि शनाया दिखने में जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही टैलेंटेड भी हैं।
जुनैद खान
स्टार किड्स की इस लिस्ट में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान का नाम भी शामिल है। वो साल 2023 में 'महाराजा' नाम के फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में वो एक पत्रकार के किरदार में नजर आने वाले हैं।
इब्राहिम अली खान
बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी फिल्मों में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। हालांकि उनकी आने वाली फिल्म का नाम तो नहीं पता, लेकिन वो जिस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं उसमें एक्ट्रेस काजोल भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।
