बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सर्कस (Circus) में 'करेंट लगा' गाने पर डांस नंबर किया है। गाने में दीपिका रणवीर सिंह के साथ धमाकेदार डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। दीपिका इसके अलावा रोहित शेट्टी की फर्स्ट फीमेल कॉप सीरीज सिंघम अगेन (Singham Again) में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्ट्रेस अजय देवगन के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। ये बात कंफर्म हो चुकी है।
ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा, ये ऑफिशियल है रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण सिंघम अगेन में नजर आएंगी। रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज फिल्म में दीपिका पहली लेडी सिंघम बनेंगी। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन के लॉन्च इवेंट में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आईं। रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण इससे पहले चेन्नई एक्सप्रेस में साथ काम कर चुके हैं।
लेडी सिंघम बनेंगी दीपिका पादुकोण
रोहित शेट्टी ने कॉप फिल्मों की शुरुआत साल 2011 में फिल्म सिंघम से की थी। इसके बाद वो साल 2014 में सिंघम रिटर्नस लेकर आए थे। इस फिल्म में भी अजय देवगन नजर आए थे। इसके बाद इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी को रणवीर सिंह ने ज्वाइन किया था। सिंबा में रणवीर सिंह लीड रोल में थे। साल 2021 में अक्षय कुमार सूर्यवंशी से इस फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। इसके अलावा रोहित शेट्टी इन दिनों 'इंडियन पुलिस फोर्स'(Indian Police Force) सीरीज पर काम कर रहे हैं जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में हैं। सिंघम अगेन के अलावा दीपिका पादुकोण के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। दीपिका शाहरुख खान और जॉन अब्रहाम के साथ पठान में नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्ट्रेस इसके अलावा फाइटर में ऋतिक रोशन और प्रभास के साथ दिखाई देंगी।
