बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा ने छीनी वरुण धवन से IKKIS, बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र संग करेंगे डेब्यू

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 8, 2022, 07:04 PM IST

अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्तय नंदा के एक हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट। जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज के बाद दिनेश विजान के साथ फिल्म करेंगे। आगस्तय बॉलीवुड में IKKIS से डेब्यू करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार पहले ये फिल्म वरुण धवन को ऑफर हुई थी। लेकिन अब वो इसका हिस्सा नहीं है।

Image

varun dhawan and agastya (credit pic: instagram)

Amitabh Bachchan grandson Agastya Nanda Bollywood Debut: आने वाला साल अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा (Agastya Nanda) के लिए काफी शानदार रहने वाला है। अगस्तय नंदा अगल साल जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' (The Archies) से एक्टिंग करियर में डेब्यू करेंगे। कुछ समय पहले ही प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट IKKIS (आईकेकेआईएस ) की घोषणा की है। दिनेश विजयन ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्रे के बर्थडे पर इस बात का ऐलान किया है। ये फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र पाने वाले व्यक्ति हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी। इस फिल्म में अगस्तय के साथ धर्मेंद्र भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

कुछ दिनों पहले तक वरुण धवन (Varun Dhawan) इस प्रोजेक्ट के बारे में खूब बात कर रहे थे। बदलापुर स्टार स्टार श्रीराम राघवन के साथ एक बार फिर काम करने के लिए काफी एक्साइटेड थे। वरुण धवन भेड़िया के साथ साथ अपनी इस फिल्म को लेकर भी काफी एक्साइटेड थे। लेकिन IKKIS की स्टार कास्ट को सुनने के बाद फैंस काफी हैरान हो गए। हर कोई इस बात को जानकर हैरान हो गया कि अगस्तय नंदा का नाम सुनकर।

वरुण धवन करने वाले थे IKKIS

क्या इसका मतलब है कि वरुण धवन इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगे। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, वरुण की फिल्म भेड़िया के खराब प्रदर्शन की वजह से ऐसा किया गया है। हालांकि वरुण की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। अगस्तय इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। अगस्तय जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में शाहरुख खान की बेटी सुहाना और खुशी कपूर के साथ डेब्यू करेंगे। दर्शक धर्मेंद्र और अगस्तय की जोड़ी को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। अगस्तय के नाना अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने शोले, चुपके- चुपके समेत कई फिल्मों में साथ काम किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article