Peddi Cast Fees: बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी 'पेड्डी' 4 जून को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जिसे देखकर फैन्स भी इम्प्रेस नजर आए। इस मूवी में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम आपको 'पेड्डी' की स्टार कास्ट की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इन एक्टर्स की सैलरी पर डालें एक नजर...
शिव राजकुमार को भी राम चरण स्टारर 'पेड्डी' में अहम भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। इस मूवी में अपने किरदार के लिए शिव राजकुमार ने 4 से 5 करोड़ रुपये फीस ली है।
बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी को भी इस मूवी में देखा जाएगा। 'पेड्डी' के मेकर्स ने बोमन ईरानी को 1 से 2 करोड़ रुपये फीस मिली है।
दिव्येंदु को इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल में देखा जाएगा। इस मूवी को करने के लिए दिव्येंदु ने कथित तौर पर 3 से 5 करोड़ रुपये सैलरी ली है।
जगपति बाबू भी इस मूवी में अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी को करने के लिए निर्माताओं ने जगपति बाबू को कथित तौर पर 2 से 4 करोड़ रुपये फीस मिली है।
राम चरण को फिल्म 'पेड्डी' में पेड्डी पहलवान की भूमिका में देखा जाएगा। इस मूवी को करने के लिए राम चरण ने कथित तौर पर 60 से 70 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
बॉलीवुड के बाद अब जान्हवी कपूर साउथ की फिल्मों में काम कर रही हैं। 'पेड्डी' मूवी करने के लिए जान्हवी कपूर को मेकर्स की ओर से 5 से 6 करोड़ रुपये मिले हैं।