Actor are Perfect of Shaktimaan: दिग्गज कलाकार मुकेश खन्ना कई बार यह बोल चुके हैं कि 'शक्तिमान' के किरदार के लिए वो ऐसा एक्टर की तलाश में हैं, जिसके चेहरे पर इमोशंस नजर आएं। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि रणवीर सिंह इस रोल के परफेक्ट हैं लेकिन मुकेश खन्ना को उन्हें कास्ट करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 'शक्तिमान' के किरदार के लिए रणवीर सिंह से ज्यादा परफेक्ट साबित हो सकते हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
'सैयारा' मूवी में अहान पांडे भी अपनी एक्टिंग को प्रूफ कर चुके हैं। मुकेश खन्ना को 'शक्तिमान' में अहान पांडे को लेने पर विचार करना चाहिए।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में रोहित सराफ ने अहम रोल निभाया था। 'शक्तिमान' के किरदार के लिए रोहित सराफ को भी कास्ट किया जा सकता है।
सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी अलग-अलग किरदार निभाकर फैन्स के बीच अलग पहचान बनाई है। 'शक्तिमान' के रोल के लिए उन्हें कास्ट करना गलत विकल्प नहीं होगा।
'किल' से बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार शुरुआत कर चुके लक्ष्य भी 'शक्तिमान' के किरदार में मेकर्स की पसंद सकते हैं। वो इस रोल को परफेक्ट निभाएंगे।
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुके विक्रांत मैसी को मेकर्स 'शक्तिमान' के रोल में कास्ट करने पर विचार कर सकते हैं।
मुकेश खन्ना कई बार यह कह चुके हैं कि 'शक्तिमान' के किरदार के लिए रणवीर सिंह सही नहीं हैं। इस लिस्ट में बाकी एक्टर्स को देखने के बाद आपको भी ऐसा लगता है कि वो सभी रणवीर सिंह से ज्यादा 'शक्तिमान' के परफेक्ट हैं।