भोजपुरी

'ऑपरेशन सिंदूर' पर पवन सिंह ने रिलीज किया भोजपुरी गाना, वीडियो देख आंखें हो जाएंगी नम

Pawan Singh's Operation Sindoor Song: भारतीय सेना द्वारा किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अब भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह ने 'सिंदूर' गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने के वीडियो को देखकर पवन सिंह के फैन्स इमोशनल हो गए हैं। गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

Image

Pawan Singh's Operation Sindoor Song

Pawan Singh's Operation Sindoor Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और लोकप्रिय सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) अक्सर अपने नए-नए सॉन्ग्स की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के इन कलाकारों में से एक जिन्होंने रोमांटिक, इमोशनल और देशभक्ति बने गाने बनाकर लोगों का दिल जीता है। ऐसे में अब पवन सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर एक देशभक्ति गाना रिलीज किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद भी पवन सिंह ने इस गाने के जरिए दुश्मन देश की सेना पर खूब प्रहार किया है। यह गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही ट्रेंड में आ गया है।

पवन सिंह ने इस गाने के जरिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और होम मिनिस्टर अमित शाह द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना की है। इस गाने में भारतीय सेना की वीरता को भी दिखाया गया है। 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कई बेगुनाह लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर एयर स्ट्राइक कर वहां मौजूद कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया।

इस गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए बयानों को भी दिखाया गया है। इस गाने में पवन सिंह ने एआई का भी भरपूर इस्तेमाल किया है। यूट्यूब पर म्यूजिक के मामले में यह नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है। 'सिंदूर' गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। गाने का म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है जबकि बोल छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने को बिभंशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। इस गाने को पवन सिंह के फैन्स बार-बार सुन रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article