भोजपुरी

Pawan Singh Bhojpuri Song: रिलीज होते ही नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है पवन सिंह का नवरात्रि स्पेशल गाना- 'सातो बहिनिया अईल'

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 01:50 PM IST

Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह का शारदीय नवरात्रि के मौके पर नया भक्ति गीत रिलीज हो गया है। गाने के बोल हैं- 'सातो बहिनिया अईल।' गाने को चार दिन में 43 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाना माता के भक्तों के बीच काफी सुना जा रहा है।

Image

Pawan Singh Navratri Song

Pawan Singh Shardiya Navratri Bhojpuri Bhakti Geet: 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2022) शुरू हो चुके हैं। इस मौके पर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Bhojpuri singer Pawan Singh) ने मां दुर्गा की स्तुति में नया भक्ति गीत रिलीज कर दिया है। इस गाने के बोल हैं- 'सातो बहिनिया अईल।' यह गाना यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड हो रहा है। यह गाना वेब म्यूजिक से रिलीज हुआ है। पवन सिंह का ये गाना जगह - जगह पर मंदिर और पूजा पंडालों में बजने लगा है। इस गाने को माता के भक्तों के बीच खूब सुना जा रहा है।

'सातो बहिनिया अईल' (Pawan Singh Bhojpuri Bhajan) को तीन दिन में ही 80 लाख 41 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में पवन सिंह मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। इस देवी पचरा गीत में पवन सिंह ने माता जी के रूप श्रृंगार का वर्णन अपनी आवाज में किया है। फैंस को ये गाना बेहद पसंद आ रहा है। पवन सिंह ने अपने गाने पर कहा कि, 'शक्तिस्वरूपा मां जगदम्बा सबों का कल्याण करें। हम अपने इस गाने को माता रानी के चरणों में समर्पित करते हैं और उनके भक्तों से आग्रह है कि वे हमेशा अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें।'

Pawan-Singh-Song

Pawan-Singh-Song

इंटरनेट पर मचा आ रहा है धमाल

पावर स्टार पवन सिंह का नवरात्रि स्पेशल भोजपुरी देवी पचरा गीत 'सातो बहिनिया अइली' को खूब लाइक और व्यूज मिल रहे हैं। गाने को आवाज देने के साथ इसमें एक्टिंग भी की है। इस गाने का वीडियो बहुत शानदार शूट किया गया है। यह देवी गीत इंटरनेट पर छा गया है। गीत के बोल को लिखा है गीतकार अरुण बिहारी ने। वहीं, इसका संगीत छोटू रावत ने दिया है। वीडियो निर्देशक पवन पाल, संपादक अंगद पाल, कोरियोग्राफर गुलाम हुसैन हैं।

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह भोजपुरी फिल्म प्यारी चांदनी, कैसे हो जाला प्यार और धर्मा में नजर आएंगे। उन्होंने इस साल वेब सीरीज प्रपंच से अपना डिजिटल डेब्यू किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article