भोजपुरी

Pawan Singh Navratri Song: पवन सिंह का देवी गीत 'माई मोरी अंगना में' रिलीज, नवरात्रि में मिले लाखों व्यूज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 02:19 PM IST

Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह नवरात्रि के मौके पर एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं। इस पावन त्योहार में पवन सिंह का देवी भक्ति गीत 'माई मोरी अंगना में अईली' यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। गाने को छह मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Image

Pawan Singh Navratri Song

KEY HIGHLIGHTS
  • नवरात्रि पर रिलीज हुआ पवन सिंह का भोजपुरी गाना
  • पवन सिंह के गाने के बोल हैं-'माई मोरी अंगना में अईली'
  • पवन सिंह के नवरात्रि सॉन्ग को मिले छह मिलियन व्यूज

Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक की रिकॉर्ड मशीन बन चुके पावर स्टार पवन सिंह का नवरात्रि में एक और देवी गीत वायरल हो गया है। गीत के बोल हैं 'माई मोरी अंगना में अईली' है। गाने में पवन सिंह खुद को भाग्यशाली बात रहे हैं कि देवी दुर्गा का उनके आंगन में आगमन हुआ है। यह गीत इसी थीम पर है, जो लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह का जादू कुछ इस कदर चल रहा है कि महज कुछ ही दिनों में इसे छह मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं।

गीत 'माई मोरी अंगना में अईली' के म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह तो नज़र आ ही रहे हैं। उनके साथ में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से उभर रही एक्ट्रेस नीलम गिरी भी नजर आ रही हैं। गाने को 66 लाख 51 हजार से अधिक व्यूज मिल गए हैं, जे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रिलीज होने के एक दिन बाद ही गाना यूट्यूब पर छठे नंबर पर ट्रेंड कर रहा था। पवन सिंह ने कहा कि, 'बाघ वाली मां शेरावाली का आशीर्वाद और मां सरस्वती की कृपा से मुझे लोगों ने खूब प्यार दिया है। यही वजह है कि हर साल मैं उनके आगमन के इस खास घड़ी को संगीतमय बना पाता हूं।'

Pawan Singh Song

Pawan Singh Song

बेस्ट वन म्यूजिक चैनल पर हुआ रिलीज

पवन सिंह आगे कहते हैं, ' माता रानी सबका कल्याण करें और उनके हर एक भक्तों तक मेरा यह गाना पहुंचें, यही कामना है।' इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। वहीं, इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है, और वीडियो डायरेक्टर पवन पाल हैं। इस गाने को सतीश तनेजा और गोल्डी तनेजा ने प्रोड्यूस किया है। गाने को कोरियोग्राफ गुलाम हुसैन ने किया है। डीओपी विनय पाल और श्रवण त्यागी हैं। इस गाने का म्यूजिक बेहद सौम्य और भक्तिमय है। गाना बेस्ट वन म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

पवन सिंह का इससे पहले नवरात्रि स्पेशल गाना 'सातो बहिनिया अईल' रिलीज हुआ था। इस गाने को भी एक करोड़ से अधिक व्यूज मिल गए थे। गाने में पवन सिंह ने श्रृंगार का वर्णन किया है। पवन सिंह भोजपुरी फिल्म प्यारी चांदनी, कैसे हो जाला प्यार और धर्मा में नजर आएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article