भोजपुरी

Pawan Singh तीसरी बार रचाएंगे शादी! जिंदगी में दस्तक देने वाला है प्यार

Pawan Singh Going To Marry Again: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर खबर आ रही है कि वह जल्द ही दूसरी शादी रचा सकते हैं। इसका खुलासा भोजपुरी बवाल के प्रोमो वीडियो में हुआ है।

Image

Pawan Singh रचाएंगे तीसरी शादी? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Pawan Singh Going To Marry Again: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी सिंगिंग और एक्टिंग से भोजपुरी इंडस्ट्री में जबरदस्त धाक जमाई है। केवल भोजपुरी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी पवन सिंह ने कई सुपरहिट गाने दिये हैं, जिसपर पूरा देश झूम चुका है। लेकिन करियर से इतर पवन सिंह की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही है। पवन सिंह ने साल 2018 में शादी रचाई थी, लेकिन 2022 में उनकी पत्नी ने तलाक की याचिका दायर की। इसके अलावा पवन सिंह और अक्षरा सिंह का अफेयर भी खूब चर्चा में रहा है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि पवन सिंह दूसरी शादी रचा सकते हैं। इसका खुलासा उनके लेटेस्ट रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kajal Raghwani संग जबरदस्ती Pawan Singh ने किया था किसिंग सीन, सालों बाद एक्ट्रेस ने खोला राज

    'भोजपुरी बवाल' में ही पवन सिंह अपने अधूरे प्यार को याद कर मायूस होते नजर आए। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह दूसरी शादी रचाने वाले हैं। दरअसल, 'भोजपुरी बवाल' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राधे मां पवन सिंह को आशीर्वाद देती नजर आईं। वीडियो में राधे मां की एंट्री होती है। उन्हें देख भारती सिंह कहती हैं, "राधे मां जी, पवन भाई को अच्छा जीवनसाथी मिले। इस मामले में ये बहुत धोखे खाए हैं।" इसपर राधे मां, पवन सिंह को अपने सामने बुलाती हैं और कहती हैं, "इसका दिल बहुत साफ है। इसको 45 साल में एक बहुत अच्छी प्यार करने वाली पत्नी मिलेगी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'क्या हीरा क्या खाक...', Kushal Tandon ने मारा एक्स गर्लफ्रेंड Shivangi Joshi को ताना? इंटरनेट पर पोस्ट वायरल

      पवन सिंह को आशीर्वाद मिलने के बाद भारती सिंह खूब चुटकी लेती हैं। कॉमेडियन भारती, पवन सिंह से कहती हैं कि 5 साल बाद बोतलें खुलेंगी। वहीं दूसरी ओर पवन सिंह के चेहरे पर भी बड़ी सी मुस्कुराहट नजर आती है। बता दें कि पवन सिंह की पहली शादी 2014 में हुई थी। लेकिन उनकी पत्नी ने शादी के कुछ ही महीनों बाद 2015 में खुदकुशी कर ली।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article