भोजपुरी

कानूनी पचड़े में फंसे पवन सिंह, पत्नी की इस शिकायत के बाद मिला कोर्ट का नोटिस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 05:01 PM IST

Pawan Singh Received A Notice By Court: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और गायक पवन सिंह को कोर्ट से नोटिस मिला है। उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के मुकदमा दायर करने के बाद उन्हें कोर्ट ने तलब किया है।

Image

Pawan Singh

KEY HIGHLIGHTS
  • कोर्ट ने किया भोजपुरी स्टार पवन सिंह को तलब।
  • दूसरी पत्नी ने भरण-पोषण के लिए दायर किया था मुकदमा।
  • 22 अप्रैल 2022 को दूसरी पत्नी ने दायर किया था केस।

Court Sent A Notice To Bhojpuri Star Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और गायक पवन सिंह कानूनी पचड़े में फंसते जा रहे हैं (Bhojpuri Star Pawan Singh)। उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह (Pawan Singh Second Wife Jyoti Singh) ने इस साल अप्रैल के महीने में भोजपुरी स्टार के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। यह मुकदमा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अंतर्गत भरण-पोषण के लिए दायर किया गया था। दूसरी पत्नी ज्योति सिंह की शिकायत के बाद कोर्ट ने अभिनेता को नोटिस जारी किया (Court Summoned Pawan Singh)। इस नोटिस के अनुसार, पवन सिंह को अब कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखना होगा। कोर्ट ने पवन सिंह को 5 नवंबर को तलब किया है (Pawan Singh Summoned By The Court)।

शुक्रवार को ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के अधिवक्ता ने यह जानकारी दी कि बलिया जिले की अदालत ने पवन सिंह को तलब किया है। परिवार न्यायालय की न्यायाधीश रागिनी सिंह ने नोटिस जारी करते हुए पवन सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। 5 नवंबर के दिन भोजपुरी स्टार (Pawan Singh) को अदालत में पेश होना पड़ेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पवन सिंह को 5 जून को भी कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस भेजा गया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए थे। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें 7 जुलाई और 1 अगस्त को भी नोटिस जारी किया गया था लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुए थे।

यह चौथी बार है जब पवन सिंह (Pawan Singh) को अदालत ने नोटिस भेजा है। लेकिन इस बार भी पवन सिंह की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पवन सिंह ने बलिया के मिड्ढी मोहल्ले में रहने वाले रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति (Jyoti Singh) से वर्ष 2018 में शादी की थी। चितबड़ागांव के एक होटल में पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी का समारोह आयोजित हुआ था।‌

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article