भोजपुरी

Anuradha Paudwal Chhath Song: भावुक कर देगा अनुराधा पौडवाल का भोजपुरी छठ गीत वायरल, देखें वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 11:37 AM IST

Anuradha Paudwal Bhojpuri Chhath Song: छठ महापर्व की धूम शुरू होने वाली है और यूट्यूब पर भोजपुरी छठ गीत छाए हुए हैं। भक्ति गीतों की लता मंगेशकर यानी अनुराधा पौडवाल का छठ स्पेशल गीत यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Image

Anuradha Paudwal Chhath Song: भावुक कर देगा अनुराधा पौडवाल का भोजपुरी छठ गीत वायरल, देखें वीडियो

Anuradha Paudwal Bhojpuri Chhath Song viral: छठ पर्व से पहले यूट्यूब पर कई भोजपुरी छठ गीत (Bhojpuri Chhath Songs) वायरल हो रहे हैं। खेसारी लाल यादव और फ‍िर शारदा सिन्‍हा, मालिनी अवस्‍थी के गानों ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। भक्ति गीतों की लता मंगेशकर यानी अनुराधा पौडवाल का छठ स्पेशल गीत यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। घाटों पर छठ की तैयारी चल रही है और वहीं ये गीत गूंज रहा है। अनुराधा पौडवाल का भोजपुरी छठ का गाना (Anuradha Paudwal Bhojpuri Songs) उग हे सूरज देव यूट्यूब पर टॉप सर्च में आ रहा है। पांच मिनट 52 सेकंड के इस गाने में अनुराधा छठी मइया की महिमा गा रही हैं। विनय बिहारी द्वारा लिखित इस गाने को अब तक अब तक इस गाने को 16 करोड़ 6 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। अनुराधा पौडवाल टीसीरीज के लिए गाती हैं और उनका ये गाना टीसीरीज भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article