Pawan Singh New Song Release: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। पवन सिंह के गाने को यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत में पसंद किया जाता है। पवन सिंह ने भोजपुरी से लेकर हिंदी सिनेमा तक में अपना परचम लहराया है। उनके सॉन्ग 'तू आई नहीं' ने लोगों के दिलों को जीत लिया था। इस बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह का न्यू सॉन्ग रिलीज हुआ है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। पवन सिंह ने इस बार इमोशनल गाना गाया है, जिसे सुन आपका कलेजा फट जाएगा।
पवन सिंह का नया गाना रिलीज
आशी म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर पवन सिंह का नया सॉन्ग 'कौन ठगवा नगरियां लूटल हो' रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन सिंह अपनी प्रेमिका की याद में तड़प रहे है। गाने में पवन सिंह अपनी अगवा हुई प्रेमिका को ढूंढ रहे हैं। पवन सिंह के इस सॉन्ग को सुनकर आपको भी अपनी महबूबा की याद आ जाएगी। बता दें कि चंद घंटों में ही पवन सिंह के गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। लोग जमकर इस सॉन्ग पर प्यार बरसा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 'कौन ठगवा नगरियां लूटल हो' के बोल प्रफुल तिवारी ने लिखे हैं और रजनीश मिश्रा ने इसमें म्यूजिक दिया है।
भोजपुरी में चलता है सिक्का
बताते चलें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह आज उस मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां हर एक कलाकार पहुंचना चाहता है। उनके फैंस पवन सिंह को भोजपुरी का सलमान खान कहते है। सलमान की तरह ही पवन सिंह का भोजपुरी में दबदबा है। मालूम हो कि पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं एक समय पर उन्होंने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को डेट किया था। हालांकि अब दोनों के रास्ते अलग हो गए है।
