Rani Chatterjee Reel Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी को यूपी-बिहार के लोग काफी पसंद करते हैं। रानी चटर्जी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इस वजह से रानी चटर्जी अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। रानी चटर्जी का कोई भी पोस्ट इंटरनेट पर आते ही छा जाता है। इस बीच रानी चटर्जी ने अपने फैंस का दिन बना दिया है। रानी का एक नया रील वीडियो सामने आया है, जिसमें वो देसी लुक में डांस करती दिखाई दे रही हैं। रानी का ये अंदाज देखने लायक है। आइए नजर डालते है वीडियो पर...
रानी चटर्जी ने इंटरनेट पर लगाई आग
भोजपुरी जगत की क्वीन रानी चटर्जी ने एक बार फिर से इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो साड़ी पहनकर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। क्लिप में रानी चटर्जी का लुक देख फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। रानी चटर्जी के इस क्लिप पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी की हर अदा पर लोग फिदा हो गए हैं।
भोजपुरी जगत में चलता है सिक्का
भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। कई सालों से रानी चटर्जी भोजपुरी वर्ल्ड पर राज कर रही है। रानी चटर्जी ने तमाम बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इंस्टाग्राम पर रानी की फैन फॉलोइंग तगड़ी है। उन्हें 2.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। रानी चटर्जी ने भोजपुरी के अलावा टीवी और ओटीटी वर्ल्ड में भी धमाल मचाया है। रानी चटर्जी ने वेब सीरीज मस्तराम में अपना जलवा बिखेरा था।
