भोजपुरी

मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह को आम्रपाली दुबे ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वायरल हुआ पोस्ट

Aamrapali Dubey Post: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आम्रपाली दुबे का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। इस बीच आम्रपाली दुबे ने एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत को बर्थडे विश किया है। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...

Image

pic credit- aamrapali dubey and monalisa instagram

Aamrapali Dubey Post: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी बेइंतहा खूबसूरती और शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। आम्रपाली दुबे ने एक से एक भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी आम्रपाली दुबे छाई रहती हैं। आम्रपाली दुबे की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इस बीच आम्रपाली दुबे का एक लेटेस्ट पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आइए नजर डालते हैं आम्रपाली दुबे के न्यू पोस्ट पर...

आम्रपाली दुबे ने मोनालिसा के पति को किया विश

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पति और एक्टर विक्रांत सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस समेत भोजपुरी के स्टार्स विक्रांत सिंह को बर्थडे विश कर रहे हैं। इस बीच भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे ने भी विक्रांत सिंह को खास अंदाज में विश किया है। आम्रपाली ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो विक्रांत के साथ दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को साझा करते हुए आम्रपाली ने विक्रांत को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट करते हुए विक्रांत सिंह को हैप्पी बर्थडे कह रहे हैं।

मोनालिसा ने शेयर की फोटोज

बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह के जन्मदिन को खास बना दिया है। उन्होंने विक्रांत के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों रोमांस कर रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए मोनालिसा ने अपने पति पर खूब प्यार लुटाया है। बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत सिंह की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। मोनालिसा और विक्रांत अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत ने 17 जनवरी 2017 को बिग बॉस 10 के घर में शादी की थी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article