भोजपुरी

अक्षरा सिंह का नवरात्रि स्पेशल गाना 'चौसठ जोगीनिया माई' हुआ रिलीज, देवी माता के भक्तों के बीच मचाई धूम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 02:07 PM IST

Akshara Singh Navratri Song: अक्षरा सिंह का नया नवरात्रि स्पेशल भोजपुरी गाना 'चौसठ जोगीनिया माई' रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह का अलग अंदाज नजर आ रहा हैं। गाने को एक दिन में ही लाखों व्यूज मिल गए हैं। यहां देखें अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना।

Image

Akshara Singh Bhojpuri Song

KEY HIGHLIGHTS
  • अक्षरा सिंह का नवरात्रि स्पेशल भोजपुरी गाना रिलीज हो गया है।
  • गाने को अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया।
  • अक्षरा सिंह के फैंस और देवी मां के भक्त गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

Akshara Singh Navratri Special Song: देशभर में इन दिनों शारदीय नवरात्रि की धूम है। भोजपुरी की स्टनिंग सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नवरात्र स्पेशल देवी गीत 'चौसठ जोगीनिया माई' उनके ऑफिशियल चैनल से रिलीज हो गया है, इस देवी भक्तों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। साल 2022 में नवरात्रि अक्षरा सिंह का रिलीज होने वाला यह पहला देवी गीत है, जिसके म्यूजिक वीडियो में अक्षरा का अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। यही वजह है कि उनके फैन्स, भोजपुरी की ऑडियंस के साथ देवी मां के भक्तों के बीच वे खूब पसंद भी की जा रही हैं।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नवरात्रि स्पेशल 'चौसठ जोगीनिया माई' गाना उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने को एक लाख 38 हजार से अधिक व्यूज मिल गए हैं। इस देवी गीत में अक्षरा सिंह देवी दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आईं है, जहां वे कभी माता के अस्त्र के साथ भी नृत्य मुद्रा में दिखीं, माथे पर सिंदूर लगाते रौद्र रूप में नजर आई हैं। अक्षरा ने इस गाने की रिलीज की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। इस मौके पर अक्षरा सिंह ने कहा कि वे अपनी माटी और मां भोजपुरी के लिए मर मिट जाने के लिए भी तैयार हैं। साथ ही उन्होंने देवी गीत 'चौसठ जोगीनिया माई' को अश्लीलता और समाज में गंदगी फैलाने का षड्यंत्र करने वालों के खिलाफ एक संघर्ष भी बताया।

Akshara Singh song

Akshara Singh Bhojpuri song

अक्षरा सिंह ने कहा- 'बिहार, यूपी के लिए मर मिट जाऊं'

अक्षरा सिंह ने लिखा कि, 'मेरी ये कोशिश सदैव, निरंतर, लगातार रहती है कि मैं अपनी मां भोजपुरी को शिखर पर लेकर जाऊं... भोजपुरी से भारत के विभिन्न भाषियों को अवगत कराऊं अपनी मिट्टी बिहार, यूपी के लिए मर मिट जाऊं। अपने आयाम के बानगी दिखाऊं भोजपुरी में जो तरह तरह के अश्लीलताओं को परोसने का जो खेल, गंदगी फैलाने का जो षड्यंत्र तथाकथित गुणीजनों द्वारा भ्रांतियां भोजपुरी समाज में फैलायी जा रही है, उसी के खिलाफ उसी लड़ाई में एक लड़की अक्षरा सिंह की देवी गीत की एक नायाब कृति, संरचना, आपके समक्ष प्रस्तुत है।

अक्षरा सिंह का यह गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे महंगा गाना है, जो देवी कात्यायनी के पूजन के दिन रिलीज हुआ है। इससे पहले 'चौसठ जोगीनिया माई' का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस गाने के गीतकार मनोज मतलबी हैं। संगीतकार शिशिर पांडेय हैं। संचालन विपिन सिंह और कोरियोग्राफी साहिल जे अंसारी ने किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article