भोजपुरी

फर्जी MMS वायरल करने वालों की अक्षरा सिंह ने लगाई क्लास, कहा- 'बहुत हिम्मती हूं, नहीं पड़ता है कोई फर्क'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 07:32 PM IST

Akshara Singh MMS: अक्षरा सिंह का एक फर्जी एमएमएस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एमएमएस के साथ दावा किया गया कि इसमें नजर आने वाली लड़की अक्षरा सिंह हैं। अब अक्षरा सिंह ने फेसबुक में लाइव आकर एमएमएस वायरल करने वाले लोगों पर निशाना साधा है। अक्षरा ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Image

Akshara Singh

KEY HIGHLIGHTS
  • भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का फर्जी एमएमएस वायरल हुआ था।
  • अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर भड़ास निकाली है।
  • अक्षरा ने कहा ये लोग घर की महिलाओं की इज्जत को नीलाम कर सकते हैं।

Akshara Singh on Viral MMS: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक फर्जी एम.एम.एस वायरल हुआ था। इसके बाद अक्षरा ने इस एमएमएस शेयर करने वालों पर निशाना साधा था। अक्षरा सिंह ने अब फेसबुक पर लाइव आकर एक बार फिर अपनी भड़ास निकाली है। अक्षरा ने कहा कि कुछ लोग पैसों के लिए अपनी मां, बहन और बेटियों की आबरू को तक नीलाम कर सकते हैं। अपने फेसबुक लाइव के साथ अक्षरा ने लिखा, 'तुमसे डरकर लाइव नहीं आई हूं। आम लड़कियां परेशान न हो, उन पर कोई आंच ना आए इसलिए लाइव आई हूं।'

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने फेसबुक लाइव में आकर कहा, 'आप सभी लोग ऐसे लोगों से सावधान रहें। आप और हमारे जैसे लोग ऐसी चीजों पर रोक लगाएं। मुझे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि भगवान के आशीर्वाद से मैं बहुत ज्यादा हिम्मती हूं। मुझे कोई भी चीजें अपने काम के प्रति फोकस को कम नहीं कर सकता है। लेकिन, आम लड़कियों के लिए ये बेहद घातक हो सकता है। ये लोग किसी आम लड़की की जिंदगी के साथ खेल सकते हैं। आपके घर की महिलाओं के साथ ऐसा कुछ भी न हो।'

मानसिक तौर पर नहीं हरा सकते

अक्षरा सिंह अपने लाइव में आगे कहती हैं, 'जितने भी पढ़े लिखें लोग हैं वह इन चीजों के खिलाफ खड़े हो। मेरे लिए नहीं बल्कि अपने समाज और घर परिवार, समाज की मां-बहन, बेटियों के लिए आप आगे आएं। मुझे मानसिक तौर पर कोई हरा नहीं सकता है। कृप्या चीजों पर इन चीजों के बारे में सोचे। माता रानी से एक बार फिर मेरी प्रार्थना है कि उन लोगों को सदबुद्धि दें ताकि आप किसी की मां, बहन और बेटी की इस तरह से इज्जत न उछालें। नहीं तो ये कर्मा आप तक पहुंच सकता है।'

अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब भोजपुरी फिल्म सबका बाप, अंगूठा छाप में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट दिनेश लाल यादव निरहुआ हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शारदीय नवरात्रि के मौके पर अक्षरा सिंह का गाना 'चौसठ जोगनिया माई' भी रिलीज हुआ था। गाने को दो लाख से दो लाख से अधिक व्यूज मिले थे।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article