Raveena Tandon Love Life and Affair: बॉलीवुड स्टार्स अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं। साथ ही उनके अफेयर्स के चर्चों से अक्सर ही खबरों का बाजार गर्म रहता है, जिनमें कुछ एक्टर्स की खबरें तो सही साबित हो जाती हैं। वहीं,कई सितारों के रिश्तों को गलत तरीके से भी जोड़ा जा चुका है, जिसका खुलासा खुद उन सेलिब्रिटीज द्वारा ही किया गया । इसी लिस्ट में एक मशहूर नाम आता है अभिनेत्री रवीना टंडन का, जिन्होंने अपने से जुड़े अफेयर्स के बारे में कई बड़े खुलासे किए। एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए कहा कि उनका का नाम उनके भाई से जोड़ दिया गया, जिसे सुनकर वो कई रातों तक सो नहीं पाई थी।
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेसेज में अभिनेत्री रवीना टंडन का नाम भी शामिल है,जिन्होंने कई साल तक फैंस के दिलों पर राज किया। रवीना ने बहुत सारे एक्टर्स के साथ फिल्मों में काम किया। जिनमें उनका नाम अक्षय कुमार के साथ सबसे लंबे समय तक जुड़ा रहा। हालांकि,रवीना टंडन ने बिजनेस ऑफ फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर कारोबारी अनिल थडानी से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली।
अपने अफेयर्स पर कई बड़े खुलासे किए
रवीना टंडन ने एक न्यूज वेबसाइट के इंटरव्यू में अपने अफेयर्स पर कई बड़े खुलासे किए। उनका कहना है कि वे अपने को-स्टार्स को सिर्फ अपना दोस्त मानती थीं। लेकिन कई समाचार पत्रों और मैगजीन्स में ये बातें गलत तरीके से फैलाई गई। तब अभिनेता 'पत्रकारों' की दया पर होते थे। उन्होंने इन खबरों पर बात करते हुए कहा कि मुझे अच्छे से याद है कि बहुत सारी रातें मैंने बिना सोए गुजारी थी। वो ऐसा दौर था, जब मैं सोने के लिए रोया करती थी। मैं हर महीने डरती और चिल्लाती थी।

भाई के साथ अफेयर की खबरें
एक एंटरटेनिंग मैगजीन ने मुझे पूरी तरह से झकझोर दिया था। उस वक्त मुझे सबसे ज्यादा हैरानी हुई, जब मेरे भाई के साथ मेरे लिंकअप जोड़े जाने लगे। अभिनेत्री ने बताया कि इन सारी बातों ने मेरी विश्वसनीयता, मेरी प्रतिष्ठा और मेरे पैरेंट्स को टुकड़े-टुकड़े कर दिए। मैग्जीन में लिखा गया था कि एक गोरा, हैंडसम लड़का रवीना को छोड़ने आता है। हमने एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड को खोज लिया है। रवीना ने इस पर कहा कि इस बात को कौन और कितना स्पष्ट करेगा। क्योंकि आप उन संपादकों और पत्रकारों की दया पर थे। इसके साथ रवीना ने कई खुलासे किए।

