दिसंबर 2022 नहीं बल्कि इस दिन शादी करेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, सामने आई नई डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2022, 06:33 PM IST

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Wedding Date: पिछले कुछ दिनों से यह खबरें सामने आ रही हैं कि बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी करने वाले हैं। इन दोनों की शादी की तारीख को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में जो खबर सामने आई है उसके अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द शादी करने वाले हैं।

दिसंबर 2022 नहीं बल्कि इस दिन शादी करेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, सामने आई नई डेट

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Marriage Date: लंबे समय से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैन्स इन दोनों की शादी का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। कई बार आपने सुना होगा कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन हाल ही में जो खबर सामने आई है उसके अनुसार यह दोनों दिसंबर 2022 में नहीं बल्कि इससे पहले शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पहले यह खबर आई थी कि यह दोनों वर्ष 2021 के अंत में शादी करेंगे लेकिन फिर यह खबर आई कि यह दोनों अप्रैल 2022 में शादी करने वाले हैं। जिसके बाद फैन्स को तगड़ा झटका तो तब लगा जब इन दोनों की शादी की डेट दिसंबर 2022 बताई जा रही थी। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसकी वजह से एक बार फिर फैन्स के बीच में खलबली मच गई है।

दिसंबर 2022 में नहीं बल्कि इस महीने शादी करेंगे रणबीर और आलिया

ई टाइम्स की एक खबर के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस वर्ष दिसंबर में नहीं बल्कि अक्टूबर के महीने में शादी करेंगे। कई बार इस बॉलीवुड कपल की शादी को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आई हैं लेकिन अब जो खबर सामने आई है उससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि यह दोनों जल्द ही शादी करेंगे। कहा जा रहा है कि कपूर और भट्ट परिवार ने यह तय किया है कि इन दोनों की शादी इस वर्ष अक्टूबर के महीने में होगी। 

एक सूत्र ने यह बताया है कि, कोई भी यह नहीं बता सकता कि क्यों आलिया और रणबीर की शादी की डेट आगे और पीछे हो रही हैं। मुंबई के पाली हिल में स्थित कृष्णा राज में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रहेंगे। उनके घर का रिनोवेशन अभी जारी है। और यह अभी तैयार नहीं हुआ है। इसे पूरा होने में तकरीबन 18 महीने और लगेंगे। रिनोवेशन होने के बाद ही यह दोनों इस घर में शिफ्ट होंगे। ऐसे में फैन्स यह कामना कर रहे हैं कि जल्द ही उन्हें रणबीर और आलिया भट्ट की शादी की अच्छी खबर सुनने को मिले।

End of Article