Raj Kundra Pornography Case: बड़ी सफलता! राज कुंद्रा के 4 कर्मचारी सरकारी गवाह बनने को तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2021, 02:44 PM IST

Raj Kundra pornography case latest News:पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं उनके यहां काम करने वाले चार कर्मचारी ही अब राज के खिलाफ गवाही देने जा रहे हैं ऐसा सूत्रों का कहना है।

Raj Kundra Pornography Case: बड़ी सफलता! राज कुंद्रा के 4 कर्मचारी सरकारी गवाह बनने को तैयार

नई दिल्ली: पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा की दिक्कतें दिन-ब दिन बढ़ती ही जा रही हैं, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा के अपने चार कर्मचारी अब सरकारी गवाह बनने को तैयार हैं, सरकारी गवाब बनकर वह पोर्नोग्राफी के इस गंधे धंधे की पर्दाफाश करने में पुलिस की मदद करेंगे।

सूत्रों से पता चला है कि क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा की कंपनी में कार्यरत 4 कर्मचारी अपना बयान देने को तैयार हैं कि किस तरह से ये पोर्नोग्राफी रैकेट चलता था, पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।

पोर्न वीडियोज और फिल्म बनाने के मामले में जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच  की प्रॉपर्टी सेल इसे अहम कड़ी मान रही है, बताते हैं कि इन कर्मचारियों से काफी काम की जानकारी निकलने की उम्मीद है, अब टीम इस मामले में और प्रगति होने पर इन कर्मचारियों से पूछताछ करेगी कि पोर्नोग्राफी रैकेट कैसे चलाया जा रहा था और किस प्रकार पैसों का लेन-देन होता था।

मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने कुछ लोगों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। जिन लोगों को बुलाया गया है उनमें मॉडल गहना वशिष्ठ और जो अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

End of Article