Celebs reaction on India Vs Pakistan Asia Cup 2022:. एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत को 148 रन का लक्ष्य दिया। भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट गवांकर 148 रन बना लिया। भारत के मैच जीतने के बाद ही सोशल मीडिया पर फैंस जीत का जश्न मना रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी है।
फिल्म मेकर अशोक पंडित ने ट्वीट कर लिखा, 'भारत जीत गया, ये तो होना ही था।' वहीं, विवादित एक्टर और फिल्म क्रिटिक केआरके ने लिखा, 'भारत और पाकिस्तान मैच में जीत के लिए रोहित शर्मा और उनकी टीम को बधाई।' बॉलीवुड एक्टर शरद केलकर ने सोशल मीडिया पर विनिंग शॉट्स का वीडियो शेयर कर लिखा, 'आज के शाम भारत के नाम।'
विजय देवराकोंडा और उर्वशी रौतेला ने देखा मैच
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को देखने विजय देवराकोंडा और उर्वशी रौतेला भी पहुंचे थे। लाइगर एक्टर विजय देवराकोंडा ने जमकर टीम इंडिया को चीयर किया। विजय देवराकोंडा ने आइवरी कलर का कुर्ता और पायजामा पहना हुआ था। मैच जैसे-जैसे रोमांचक मोड़ ले रहा था विजय भी नर्वस हो रहे थे। आखिर में मैच जीतने के बाद उन्होंने स्टेडियम में जमकर जश्न मनाया। वहीं, उर्वशी रौतेला भी स्टेडियम में टीम इंडिया का जमकर हौसला बढ़ाया।
मैच की बात करें तो भारतीय टीम की तरफ से रविंद्र जडेजा ने 35 रन बनाएं। विराट कोहली ने भी 35 रन बनाएं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 33 रन बनाए। गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट, हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट, आवेश खान ने दो विकेट और अर्शदीप सिंह ने एक विकेट चटकाए।

