एंटरटेनमेंट

अमेरिकी रैपर kanye West का ट्विटर अकाउंट हुआ बैन, एक कमेंट करके फंस गए रैपर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 12:18 AM IST

Kanye West twitter account locked : अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया है। रैपर ने यहूदी लोगों के विरोध में आपत्तिजनक कमेंट किया था, जिसके बाद उनके अकाउंट को बैन कर दिया गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Image

kanya west (Image :Instagram)

Kanye West twitter account locked : अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट (Kanya West) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रैपर का इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया है। अमेरिकी रैपर ने मेटा कंपनी के रूल्स को तोड़ा है। रैपर पर आरोप है कि उन्होंने अपने दोनों अंकाउंट से यहूदी लोगों के विरोध में कमेंट किया है। कान्ये ने पहले इंस्टाग्राम पर रैपर Diddy पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो यहूदियों लोगों से इंस्पायर है। उन्होंने यहूदी लोगों के विरोध में कुछ पोस्ट किए थे जिसे बाद में इंस्टाग्राम से हटा दिया गया था। उसके बाद कान्ये ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मार्क जुकरबर्ग की फोटो लगाकर आपत्तिजनक कमेंट किया था, इसके बाद दोनों सोशल मीडिया अकाउंट से रैपर के अकाउंट को बैन कर दिया गया है।

दरअसल कान्ये वेस्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ मैसेज के स्क्रीन शॉर्ट पोस्ट किए थे, जिसे बाद में उन्होंने उसे डिलीट कर दिया था। कान्ये ने ये मैसेज रैपर डिडी को भेजे थे। इन मैसेज में यहूदियों के लेकर कान्ये ने कमेंट किया था। इसके बाद कान्ये ने ट्विटर पर यहूदी लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट किया था और फिर ट्विटर ने उनके हैंडल को लॉक कर दिया गया।

kanya west twitter

kanya west twitter

पहले इंस्टाग्राम पर बैन हुए थे कान्ये

ट्विटर से पहले कान्ये वेस्ट को यहूदी लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने के लिए इंस्टाग्राम से बैन किया गया था। कान्ये इससे पहले भी इंस्टाग्रम पर बैन हो चुके हैं। रैपर के अकाउंट को मार्च महीने में 24 घंटे के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। उस समय भी रैपर ने रेसिज्म वाला पोस्ट किया था। रैपर अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं। कुछ समय पहले ही कान्ये ने पेरिस फैशन वीक के कैंपेन Black lives matter का मजाक उड़ाते हुए white lives matter वाली टी शर्ट पहनकर आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रैपर को जमकर ट्रोल किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article