2nd Phase Voting Percentage: देश मे लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए मतदान समाप्त हो गया है। दूसरे चरण में 88 सीटों पर औसतन 60.96% प्रतिशत मतदान हुआ है। दूसरे चरण में सबसे ज्यादा वोटिंग त्रिपुरा में हुई है, वहीं सबसे कम वोटिंग उत्तर प्रदेश और बिहार में हुई है। अभी फाइनल डाटा आना बाकी है।
दूसरे चरण में किस राज्य में कितनी वोटिंग
- असम: 70.68%
- बिहार: 54.17%
- छत्तीसगढ़: 72.51%
- जम्मू और कश्मीर: 67.22%
- कर्नाटक: 64.57%
- केरल: 65.04%
- मध्य प्रदेश: 55.32%
- महाराष्ट्र: 53.71%
- मणिपुर: 77.18%
- राजस्थान: 60.06%
- त्रिपुरा: 77.97%
- उत्तर प्रदेश: 53.17%
- पश्चिम बंगाल: 71.84%
दूसरे चरण में कहां-कहां वोटिंग
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत केरल की सभी 20 सीटें, कर्नाटक की 28 में से 14 सीटें, राजस्थान की 13 सीटें, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की 8-8 सीटें, मध्य प्रदेश की 7 सीटें, असम और बिहार की 5-5 सीटें, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 3-3 सीटें और मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर की एक-एक सीट पर आज मतदान हुआ।
दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवार
दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, भाजपा के तेजस्वी सूर्या, हेमा मालिनी और अरुण गोविल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शशि थरूर, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के नाम शामिल हैं।
