इलेक्शन

Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के पास कितनी संपत्ति, आरा से लेकर मुंबई तक में है प्रोपर्टी

Pawan Singh Net Worth: पवन सिंह की चल संपत्ति में पांच बैंक खातों में जमा राशि, चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल, 31.09 लाख रुपये के गहने और 60000 रुपये नकद शामिल है। 2022-23 में उनकी आय 51.58 लाख रुपये थी।

Image

पवन सिंह के पास 16 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के पास 16 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। पवन सिंह ने खुद इस संपत्ति की घोषणा अपने चुनावी हलफनामे में की है। पवन सिंह बिहार के काराकाट सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

पवन सिंह के पास कितनी चल और अचल संपत्ति

भोजपुरी गायक एवं कलाकार पवन सिंह के पास 16.75 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। हलफनामे के अनुसार सिंह के पास 5.04 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

पवन सिंह के पास कितनी गाड़ी

पवन सिंह की चल संपत्ति में पांच बैंक खातों में जमा राशि, चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल, 31.09 लाख रुपये के गहने और 60000 रुपये नकद शामिल है। 2022-23 में उनकी आय 51.58 लाख रुपये थी।

पवन सिंह के पास कितनी जमीन

हलफनामे के मुताबिक अचल संपत्ति में 4.16 करोड़ रुपये की आरा और पटना में गैर कृषि भूमि एवं आरा में दो वाणिज्यिक संपत्ति तथा मुंबई एवं लखनऊ में 6.45 करोड़ रुपये की पांच आवासीय संपत्ति शामिल हैं।

भाजपा के टिकट को दिया था लौटा

पवन सिंह ने इससे पहले पश्चिम बंगाल से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। पवन सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने गृह राज्य बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि पवन सिंह के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के एक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने पर भाजपा ने कोई टिप्पणी नहीं की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा काराकाट सीट पर बतौर राजग उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article