इलेक्शन

Deepender Hooda Net Worth: कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा के पास 69 करोड़ की संपत्ति, हरियाणा से लेकर उत्तराखंड में हैं प्रोपर्टी

Deepender Hooda Net Worth: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Image

दीपेंद्र हुड्डा के पास कितनी संपत्ति

Photo : Twitter

Deepender Hooda Net Worth: कांग्रेस सासंद और रोहतक सीट से उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास 69 करोड़ की संपत्ति है। दीपेंद्र हुड्डा के पास हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में प्रोपर्टी है। हलफनामे के अनुसार उनकी पत्नी और उनकी चल एवं अचल संपत्ति क्रमशः 17.25 करोड़ रुपये और 51.99 करोड़ रुपये की है।

दीपेंद्र हुड्डा के पास कितनी संपत्ति

हलफनामे के मुताबिक, उनकी उम्र 46 साल है और उनके पास 20,284 रुपये की नकदी और 30.24 लाख रुपये का स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन है। इसके अनुसार कांग्रेस नेता ने 1.35 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण घोषित किए हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 2.01 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण हैं। हलफनामे के अनुसार उनकी अचल संपत्तियों में उत्तराखंड में एक कृषि भूमि, रोहतक में एक गैर-कृषि भूमि और दिल्ली तथा गुरुग्राम में वाणिज्यिक संपत्तियां हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने 18.46 लाख रुपये की देनदारी घोषित की है।

दीपेंद्र हुड्डा की शिक्षा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने घोषणा की है कि उन्हें किसी भी आपराधिक मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है। उन्होंने 1999 में रोहतक के एमडी विश्वविद्यालय से बी.टेक और 2003 में केली स्कूल ऑफ बिजनेस, इंडियाना विश्वविद्यालय से एमबीए किया। वर्ष 2020 में, दीपेंद्र हुड्डा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की।

रोहतक सीट से उम्मीदवार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्य की सभी 10 लोकसभा सीट के लिए आम चुनाव के छठे दौर में 25 मई को मतदान होगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article