इलेक्शन

हो गया कंफर्म! बंगाल में अभी डटे रहेंगे CAPF के जवान; चुनाव आयोग ने बता दिया कब तक रहेगी केंद्रीय बल की तैनाती

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान संपन्न होने के बाद भी केंद्रीय बल राज्य में ही तैनात रहेंगे।

Image

हो गया कंफर्म! बंगाल में अभी डटे रहेंगे CAPF के जवान; चुनाव आयोग ने बता दिया कब तक रहेगी केंद्रीय बल की तैनाती

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान संपन्न होने के बाद भी केंद्रीय बल राज्य में ही तैनात रहेंगे। चुनाव आयोग ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 700 कंपनियां बंगाल में तैनात रहेंगी।

बंगाल में कबतक तैनात रहेंगे केंद्रीय बल

सूत्रों के मुताबिक, बंगाल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी केंद्रीय बल अगले आदेश तक राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहेंगे। दरअसल, ऐसा कहा जा रहा था कि चुनाव संपन्न होते ही केंद्रीय बल राज्य से रवाना हो जाएंगे, लेकिन चुनावा आयोग ने बता दिया कि अगले आदेश तक राज्य में केंद्रीय बल तैनात रहेगी।

कितने दिनों तक तैनात रहेगी CAPF

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बंगाल में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बताया था कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद कम से कम 60 और दिन तक केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।

अमित शाह बेहाला में रोड शो के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था, ''भाइयों और बहनों, 29 तारीख को जाकर वोट दीजिए, गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है। निर्वाचन आयोग ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं और मैं आपको बता दूं कि भाजपा के सत्ता में आने पर भी केंद्रीय बल यहां 60 दिन तक रहेंगे।'' इस दौरान, गृह मंत्री ने कहा था कि राज्य में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त लहर है और सत्ता में आने के बाद पार्टी सभी घुसपैठियों को बाहर कर देगी। उन्होंने कहा था कि बंगाल को "सोनार बांग्ला (स्वर्णिम बंगाल)" बनाने के लिए राज्य में भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है।

सनद रहे कि 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल, जबकि दूसरा चरण 29 अप्रैल को संपन्न हुआ, जबकि मतगणना चार मई को होगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article