इलेक्शन

प. बंगाल में सात चरणों में होंगे चुनाव, जानिए किस फेज में कहां-कहां होगा मतदान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2024, 08:19 PM IST

बंगाल में कुल 42 लोकसभा सीटे हैं। यहां मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच है। जानिए बंगाल में किस चरण में कहां होंगे चुनाव।

Image

बंगाल चुनाव तारीखें

West Bengal Lok Sabha Election Dates: चुनाव आयोग ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम का ऐलान किया। कुल सात चरणों में चुनाव होंगे। यूपी-बिहार और बंगाल में सात चरणों में मतदान होगा। बंगाल में कुल 42 लोकसभा सीटे हैं। यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ टीएमसी और बीजेपी के बीच है। जानिए बंगाल में किस चरण में कहां होंगे चुनाव।

पहला चरण - 19 अप्रैल

कूच बिहार

अलीपुरद्वार

जलपाईगुड़ी

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

दार्जिलिंग

रायगंज

बेलूरघाट

तीसरा चरण- 7 मई

मालदा उत्तर और दक्षिण

मुर्शिदाबाद

जंगीपुर

चौथा चरण - 13 मई

बहरामपुर

कृष्णनगर

आशानसोल

रानाघाट

दुर्गापुर

पूर्वी बर्दवान

बीरभूम

बोलपुर

पांचवां चरण - 20 मई

बैरकपुर

हावड़ा

श्रीरामपुर

बंगाओ

उलबेरिया

हुगली

आरामबाग

छठा चरण - 25 मई

तामलुक

कांथी

मेदिनीपुर

घाटल

झारग्राम

पुरुलिया

बाकुरा

बिश्नुपुर

सातवां चरण - 1 जून

कोलकाता उत्तर और दक्षिण

बारासात

डम डम

जादवपुर

मथुरापुर

डायमंड हार्बर

बशीरहाट

जयनगर

मुकाबला टीएमसी-बीजेपी के बीच

बंगाल में मुख्य मुकाबला सत्तारुढ़ टीएमसी और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के बीच है। इसके अलावा कांग्रेस और वामदल भी मुकाबले में खड़े हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 22 और बीजेपी ने 18 सीटों पर कब्जा जमाया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article