इलेक्शन

Wayanad (Kerala) Lok Sabha Seat 2024: वायनाड सीट पर राहुल गांधी के सामने कोई नहीं है टक्कर में, 364422 वोटो से आगे

Wayanad Lok Sabha Seat 2024: वायनाड सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जलवा देखने लायक है, वे 364422 वोटो से आगे चल रहे हैं। राहुल को इस सीट पर टक्कर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है। सुरेंद्रन अब तक तीन लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं और तीनों में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

Image

राहुल गांधी वायनाड, केरल में जीत की ओर

Wayanad Lok Sabha Seat 2024: केरल की वायनाड सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले डाक मत पत्रों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों मे इस सीट पर राहुल गांधी 364422 वोटो से आगे चल रहे हैं। इस सीट के चुनाव नतीजे से जुड़ा हर अपटेड हम आपको देते रहेंगे। 2019 का लोकसभा चुनाव राहुल इसी सीट से जीते थे। राहुल गांधी इस बार रायबरेली सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों सीटों पर यदि राहुल गांधी को जीत मिलती है तो उन्हें एक सीट खाली करनी पड़ेगी। हालांकि, राहुल ने कहा है कि वह वायनाड सीट नहीं छोड़ सकते।

राहुल गांधी ने भरी हुंकार:- रायबरेली और वायनाड, केरल में सबसे आगे

रायबरेली, यूपी की 120986 में से (+ 389341) पर आगे
वायनाड, केरल की 174272 में से (+ 364422) पर आगे

2019 में राहुल ने माकपा के पीपी सुनीर को हराया

वायनाड जिला केरल के उत्तर पूर्व में स्थित है। इसे साल 1980 में कोझिकोड़ और कन्नूर जिलों से अलग कर बनाया गया। वायनाड ज्यादातर वन क्षेत्र है। वायनाड में तीन नगरीय कस्बे कलपेट्टा, मननतवडी और सुल्तान बतेरी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल को इस सीट पर 706,367 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले माकपा के पीपी सुनीर को 274,597 वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के एमआई शनावास विजयी हुए। शनावास को इस चुनाव में 377,035 वोट और दूसरे स्थान पर रहने वाले माकपा के सथयान मोरेकी को 356,165 वोट मिले।

वायनाड सीट पर 2024 के उम्मीदवार

  • के सुरेंद्रन
  • राहुल गांधी
  • पीआर कृष्णकुट्टी
  • एनी राजा
  • अजीब मोहम्मद
  • पी राधाकृष्णन
  • प्रसीता अझिकोड
  • सत्यन केपी
  • सिनोज एसी
  • नोटा

2009 से कांग्रेस लगातार जीतती रही है यह सीट

केरल के पहाड़ी जिले के रूप में विख्यात इस सीट पर कांग्रेस 2009 से जीतती रही है। इस सीट पर 2009 में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 49.9, 2014 के चुनाव में 41.2 और 2019 के लोकसभा चुनाव में 64.7 रहा। वायनाड सीट पर मुस्लिम आबादी 40 प्रतिशत, ईसाई आबादी 20 फीसद और 40 प्रतिशत हिंदू आबादी है।

BJP के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा

वायनाड सीट पर कांग्रेस नेता को टक्कर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है। केरल में भाजपा का पैर जमाने में सुरेंद्रन ने कड़ी मेहनत की है। सुरेंद्रन अब तक तीन लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं और तीनों में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, विधानसभा चुनावों में उन्होंने 5 बार किस्मत आजमाई है और हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं सीपीआई को उम्मीद है कि एनी राजा त्रिकोणीय मुकाबले में अपना असर छोड़ सकती हैं। राहुल गांधी, के. सुरेंद्रन और एनी रजा ने वायनाड सीट पर चुनावी मुकाबले को काफी दिलचस्प बना दिया है।

2019 में अमेठी में हार गए राहुल

राहुल गांधी पिछला चुनाव उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से हार गए थे। इस सीट पर उन्हें केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने हराया। इस बार उम्मीद थी कि राहुल अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे लेकिन उन्होंने रायबरेली से पर्चा भर कर सबको चौंका दिया। रायबरेली सीट पर उनका मुकाबला भाजपा उम्मदीवार दिनेश सिंह से है। इस सीट दिनेश सिंह ने उन्हीं कड़ी टक्कर दी है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article