इलेक्शन

कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से विक्रमादित्य लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस CEC बैठक से पहले प्रतिभा सिंह का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2024, 07:16 PM IST

Mandi Lok Sabha Elections: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh Congress) ने दावा किया है कि मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha Elections) से विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) कंगना रनौत (Kangana Ranaut)के खिलाफ लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)लड़ेंगे। इस पर सभी नेताओं ने सहमति दे दी है। हालांकि, कांग्रेस सीईसी बैठक (Congress CEC Meeting) में इसका अधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

Image

मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ विक्रमादित्य सिंह लड़ेंगे चुनाव

Photo : Twitter

Mandi Lok Sabha Elections: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ही चुनाव लड़ेंगे, वह बीजेपी कैंडिडेट व अभिनेत्री कंगना रनौत को चुनौती देंगे। यह ऐलान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया है। उन्होंने कहा है कि मंडी के लिए विक्रमादित्य सिंह के नाम पर सहमति बनी है। हालांकि, पार्टी की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। बता दें, फिलहाल प्रतिभा सिंह ही मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं।

बता दें, इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इसी बात करे संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि मंडी से इस बार हमें युवा नेता मिलेगा, यह तय है। उन्होंने कहा मंडी के अलावा हिमालच प्रदेश की अन्य सीटों पर लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान जल्द होगा।

मंडी के लोग हमेशा हमारे साथ

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कंगना रनौत क्या कह रही हैं और क्या कर रही हैं। मंडी के लोग हमेशा हमारे साथ रहे हैं और मुझे कड़ी परिस्थितियों में जिताया है। बता दें, प्रतिभा सिंह ने पहले ही लोकसभा चुनाव न लड़ने का संकेत दिया था, वह मंडी से अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह को चुनाव लड़वाना चाहती हैं।

पूर्व CM धूमल ने सुजानपुर में राजिंदर राणा के लिए किया प्रचार

उधर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रतिद्वंद्वी से सहयोगी बने राजिंदर राणा के लिए सुजानपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार किया। राणा कांग्रेस के उन छह बागियों में शामिल हैं जो हाल ही में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी ने उन्हें उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। राणा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को हराया था और 2022 के चुनाव में भाजपा के कैप्टन रणजीत सिंह को हराकर फिर से सीट जीती थी। बता दें, रणजीत सिंह ने भाजपा के खिलाफ बगावत कर दी है और निर्दलीय के रूप में उपचुनाव लड़ने की घोषणा की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article