Punjab के सीएम चन्नी पर कैप्‍टन ने लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा- वह महिला को आधी रात में करता था कॉल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2022, 05:01 PM IST

Punjab में Captian Amarinder singh ने प्रेस कांफ्रेंस करके पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के 22 उम्मीदवारों की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने सीएम चन्नी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

चंडीगढ़: अरविंद केजरीवाल के बाद कैप्टन अमरिंदर ने भी सीएम चन्नी पर बेहद सनसनीखेज आरोप लगाया है। कैप्टन ने आरोप लगाया कि चन्नी ने उनकी कैबिनेट में रहते हुए एक महिला से बदसलूकी की थी। कैप्टन ने कहा कि, चन्नी के महिला से माफी मांगने पर महिला ने माफ कर दिया था इसलिए बात बाहर नहीं आई और ना ही इस पर कोई कार्रवाई हुई।  चन्नी पर ये आरोप कैप्टन अमरिंदर ने उस वक्त लगाए जब वो पंजाब में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहे थे। 

क्या कहा कैप्टन ने

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'वह लेडी बहुत अपसेट थी, मैंने कहा कि बताइए मैं क्या कर सकता हूं। उसने कहा कि मैं पहले रोपण में एसडीएम थी फिर कहीं और.. ये (चन्नी) मेरा उत्पीड़न कर रहा है कभी एक बजे रात तो कभी दो बजे रात कॉल कर देता है। मैंने कहा मैं माफी मांगता हूं इसके लिए, चलिए मैं उससे (चन्नी) बात करता हूं और उसके बाद आपको बताता हूं। इसके बाद मैंने चन्नी को बुलाया है कहा कि ये क्या है, क्या आपने ऐसा किया? पहले तो वह मुकर गया फिर मैंने कहा देख ये सामने वाले के आरोप हैं अगर लेड़ीज के साथ इस तरह का व्यवहार कर रहे हो तो आपको मंत्रालय से हटा दूंगा। फिर बोला कि हां मुझसे गलती हो गई है।  फिर मैंने कहा कि जा उनसे माफी मांग के आ, अगर वो माफ कर देंगे तो मैं कैबिनेट में रखूंगा नहीं तो हटा दूंगा। फिर चला गया और लेडी ने माफ कर दिया।'

सिद्धू को नहीं जीतने दूंगा

आपको बता दें कि आज ही कैप्टन ने 22 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है, कैप्टन खुद पटियाला शहर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। कैप्टन की पार्टी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दो से तीन दिन में बाकी उम्मीदवारों की भी लिस्ट आ जाएगी। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिद्धू को भी निशाने पर लिया और कहा कि वह किसी भी कीमत पर सिद्धू को जीतने नहीं देंगे.. कैप्टन ने चन्नी और सिद्धू दोनों को सीएम पद के लिए नाकाबिल बताया।

End of Article