इलेक्शन

Gujarat Vadodara Election Result Live: वड़ोदरा सिटी-मांजलपुर-करजड़-धभोई -अकोटा में भाजपा आगे, वाघोडिया में आप आगे

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Dec 8, 2022, 09:22 AM IST

Gujarat Vadodara Election Result Constituency Wise: वड़ोदरा में कुल 10 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें अकोटा, दभोई, करजड़, मांजलपुर, पदरा, रावपुरा,सावली, सयाजीगंज,वड़ोदरा शहर,वाघोडिया के नतीजे पर सबकी नजर है। पिछली बार भाजपा के पास 9 और कांग्रेस के पास एक सीट थी।

Image

Gujarat Vadodara Election Result Live: वड़ोदरा सिटी-मांजलपुर-करजड़-धभोई -अकोटा में भाजपा आगे, वाघोडिया में आप आगे

Gujarat Vadodara Election Result:गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। ताजा रूझान में करजड़ सीट पर भाजपा आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के गढ़ रहे वड़ोदरा में कुल 10 विधान सभा सीटें हैं। ताजा रूझान में मांजलपुर, अकोटा, वड़ोदरा सिटी,धभोई, करजड़ में भाजपा आगे चल रही है। वाघोडिया में आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है। वड़ोदरा शहर की पांचों सीटों पर भाजपा का लंबे समय से कब्जा है। तो वहीं ग्रामीण वड़ोदरा की पांच सीटों में से चार सीटें भाजपा के पास हैं। इस बार चुनावों में भाजपा के लिए बागी उम्मीदवार भी चिंता का सबब रहे हैं। ऐसे में नतीजों से यह भी साफ होगा कि भाजपा के बागी उसे चुनाव में नुकसान पहुंचा पाए या फिर भाजपा ने उस झटके को मैनेज कर लिया।

Gujarat Vadodara Election Result: Full Results From Akota,Dabhoi, Karjan,Manjalpur,Padra,Raopura, Savli, Sayajganj,Vadoara City,Vaghodia

विधानसभा क्षेत्रभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारआम आदमी पार्टी उम्मीदवारकौन आगे
अकोटाचैतन्य मकरंद भाई देसाईरुत्विज दिलीप भाई जोशीशशांक राजशेखर खरेभाजपा
दभोईशैलेष भाई कनैया लाल मेहताबालकृष्ण भाई नारन पटेलअजीत सिंह पुरूषोत्तम दास ठाकोरभाजपा
करजड़अक्षयकुमार ईश्वरभाई पटेलप्रीतेश कुमार जनकभाईपरेश पटेलभाजपा
मांजलपुरयोगेश भाई नरेंद्र दास पटेलडॉ तशवीन सिंहचौहान विनय सुभाषभाजपा
पदराचैतन्य सिंह प्रताप सिंह जालाजशपाल सिंह महेंद्र सिंह पाढ़ियारसंदीप सिंह विक्रम सिंह राजआप
रावपुराबालकृष्ण खंडेराव शुक्लापटेल संजय भाई ईश्वर भाईहिरेन रमेश राजे शिर्केभाजपा
सावलीइनामदार केतनभाई महेंद्रभाईकुलदीप सिंह उदेलजी राउलजीविजयकुमार नरवत सिंह चावड़ाभाजपा
सयाजीगंजकेयूर नारायाणदास रोकाडियाअमी रावतस्वजल भरत भाई व्यासभाजपा
वड़ोदरा शहरमनीशा वकीलगुणवंतरे परमारसोलंकी जिगरभाई भानुप्रसादभाजपा
वाघोडियाअश्विनभाई नटवर भाई पटेलसत्यजीत सिंह दिलीप सिंह गायकवाड़गौतम कुमार संपतभाई सोलंकीआप
भाजपा का गढ़ रहा है वड़ोदरा

मध्य गुजरात में वड़ोदरा भाजपा का हमेशा से गढ़ रहा है। खास तौर से शहरी इलाकों में पार्टी ने साल 2017 के चुनावों में सभी 5 सीटें जीती थीं। जबकि ग्रामीण इलाकों में भी उसे 4 सीटें चुनाव में मिली ती। बाद में करजण के विधायक अक्षय पटेल ने कांग्रेस इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। इस तरह भाजपा के पास जिले की 10 में से 9 सीटे हैं। ऐसे में देखना है कि इस बार पार्टी क्या 2017 जैसा प्रदर्शन दोहरा पाएगी।

पार्टी को साल 2017 के चुनावों में 182 में से 99 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जबकि कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री ने चुनावों को काफी रोचक बना दिया है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article