इलेक्शन

UP Nikay Chunav: कैसे होता है मेयर का चुनाव और कौन डालता है वोट, जानें प्रक्रिया, योग्यता और कार्यकाल की पूरी डिटेल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 3, 2023, 02:14 PM IST

UP Nikay Chunav 2023, How is mayor elected: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान 04 मई को होना है। पहले चरण में लखनऊ, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, देवीपाटन, गोरखपुर व वाराणसी समेत 9 मंडलों में वोटिंग होनी है। इन मंडलों के लोग अपना मेयर चुनेंगे। जानें कैसे होता है मेयर का चुनाव-

Image

UP Nikay Chunav Mayor Election Detail

UP Nikay Chunav 2023, How is mayor elected: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान 04 मई को होना है। इस चरण में 10 मेयर, 820 पार्षद, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 2740 सदस्य नगर पालिका परिषद, 275 अध्यक्ष नगर पंचायत सहित 3645 सदस्य नगर पंचायत को लेकर चुनाव होना है। इसके लिए 2 करोड़ 40 लाख वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस चरण में लखनऊ, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, देवीपाटन, गोरखपुर व वाराणसी समेत 9 मंडलों के 37 जिलों में वोटिंग होनी है। मंडलों में वोटर जहां अपना मेयर चुनेंगे, वहीं पालिका में वोटर अपना अध्यक्ष चुनेंगे। अगर आप पहली बार वोट डालने जा रहे हैं तो जानें कैसे होता है मेयर का चुनाव।

मेयर का चुनाव UP Municipal Election 2023

नगर निगम उस क्षेत्र में गठित होता है जहां कम से कम 5 लाख की आबादी हो। नगर निगम का प्रमुख मेयर या महापौर होता है। महानगर क्षेत्र में स्थायी तौर पर रहने वाले लोग मिलकर मेयर के लिए वोट डालते हैं। मेयर का चुनाव EVM के द्वारा होता है। इसके बाद विधानसभा और लोकसभा की तरह मतगणना होती है और सबसे अधिक मत पाने वाले उम्मीदवार को मेयर घोषित किया जाता है। सभी प्रमुख पार्टियां मेयर या महापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारती हैं।

मेयर के अधिकार और कार्यकाल

मेयर शहर का प्रथम नागरिक होता है और इसका कार्यकाल पांच साल का होता है। शहर के समुचित विकास की जिम्मेदारी मेयर की होती है। मूलभूत सुविधाएं जैसे आवागमन, जलकल, प्रकाश, स्वच्छता, सीवर जैसी समस्त मूलभूत सुविधाओं का कियान्वन मेयर के अधिकार क्षेत्र में आता है। शहर के सौंदर्यीकरण का जिम्मा भी मेयर के पास होता है।

यूपी में कुल कितने नगर निगम हैं Total Nagar Nigam in UP

उत्तर प्रदेश में कुल 17 नगर निगम हैं। इनमें आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, शाहजहांपुर और वाराणसी शामिल हैं। लखनऊ नगर निगम (Lucknow Nagar Nigam) में 4 मई को वोट डाले जाएंगे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article